5 साल में नीतीश बने लखपति से करोड़पति, सुशील मोदी की संपत्ति 260% बढ़ी, मंत्रियों की भी खूब कमाई

PATNA : पिछले पांच सालों में नीतीश सरकार के मंत्रियों की संपत्ति खूब बढ़ी है। खनन मंत्री ब्रिजकिशोर बिंद की चल संपत्ति पिछले पांच सालों में 224 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि लक्ष्मेश्वर राय की संपत्ति में 203 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। मंत्रियों की ओर से वर्ष 2015 के चुनाव के वक्त और दिसंबर 2019 में घोषित की गई संपत्ति से इसका खुलासा हुआ है। नीतीश सरकार के 32 में से 27 मंत्रियों की ओर से घोषित संपत्ति की हमने पड़ताल की, जिसमें यह बात सामने आई है कि इनमें से तीन मंत्री ऐसे हैं जिनकी चल संपत्ति में पांच सालों में 200 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है,

जबकि 7 मंत्री ऐसे हैं जिनकी संपत्ति में 100 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हुआ है। वहीं तीन मंत्री ऐसे हैं जिनकी अचल संपत्ति 100 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। लक्ष्मेश्वर राय अकेले ऐसे मंत्री हैं जिनकी अचल संपत्ति 200 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। इसके अलावा तीन अन्य मंत्रियों की संपत्ति में 100 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हुआ है।

वहीं कुछ मंत्री ऐसे भी जिन्होंने अपनी संपत्ति में से कई चीजें वर्ष 2019 में नहीं दर्शायी हैं जिससे उनकी संपत्ति कम हो गई है। जिन मंत्रियों की संपत्ति 200 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है उनमें ब्रिजकिशोर बिंद के अलावा समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह और पर्यटन मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि शामिल हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संपत्ति पांच सालों में 46.35 प्रतिशत बढ़ी है। वर्ष 2015 में नीतीश कुमार की चल संपत्ति 10666354.45 रुपए थी, जो 2019 में 15611033.73 हो गई है। चल संपत्ति में बेटे के बैंक बैलेंस, एफडी और पीपीएफ में पैसा लगा है। पोस्ट ऑफिस एनएससी में भी पैसे लगाए गए हैं। जबकि आभूषणों की कीमत बढ़ी है। वहीं अचल संपत्ति 16376004 रुपए से बढ़कर 18881694 रुपए हुई है।

हालांकि अचल संपत्ति की वैल्यू बढ़ने से अमाउंट बढ़ा है। वहीं, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की चल संपत्ति पिछले पांच सालों में 260 फीसदी बढ़ी है। जबकि अचल संपत्ति में 35.63 फीसदी की वृद्धि हुई है। वर्ष 2015 में सुशील मोदी की कुल चल संपत्ति 81 लाख 40 हजार 835 रुपए थी, यह बढ़कर वर्ष 2019 में 2 करोड़ 92 लाख 46 हजार 222 रुपए हो गई है।

100 प्रतिशत से अधिक चल संपत्ति वृद्धि वाले मंत्री, शैलेश कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री-196.51%, 2015- 5560894, 2019- 16488819.97, कहां बढ़ी- बैंक में जमा पैसे में वृद्धि, संपत्ती 2019में एक करोड़ से अधिक हो गई। कपिलदेव, पंचायती राज मंत्री- 188.4 %, 2015-3289658, 2019- 9487398, कहां बढ़ी- बैंक में जमा राशि लगभग दो गुनी हो गई है, 24 लाख से बढ़कर 51 लाख हुई।

मंगल पांडे, स्वास्थ्य मंत्री- 144.16 %, 2015- 5276846, 2019-12884358, कहां बढ़ी- बैंक बैलेंस दो गुना से अधिक बढ़ा। किसान विकास पत्र में 7 लाख इंवेस्ट किए गए। कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, शिक्षा मंत्री- 192.59 %, 2015-15910502019-4661083, कहां बढ़ी- बैंक में जमा राशि 10 लाख से अधिक बढ़ी, नई स्कॉर्पियो, सोना और चांदी बढ़े।

महेश्वर हजारी, योजना व विकास मंत्री- 148.13%, 2015-5075825, 2019-12598138, कहां बढ़ी- बैंक में जमा राशि लगभग 33 लाख रुपए बढ़ी है, एलआईसी भी 5 लाख बढ़ी है। संतोष कुमार निराला, परिवहन मंत्री- 137.91%, 2015- 2369557, 2019-5637500, कहां बढ़ी- बैंक में जमा 6 लाख से अधिक बढ़ा, टाटा सफारी नई खरीदी गई।

अचल संपत्ति वृद्धि वाले मंत्री : रमेश ऋषिदेव, एससी एसटी कल्याण मंत्री- 155.91 प्रतिशत संतोष कुमार निराला, परिवहन मंत्री-134.58 प्रतिशत महेश्वर हजारी, योजना एवं विकास मंत्री- 147.91 प्रतिशत

विधायकों को संपत्ति की जानकारी देनी चाहिए। हम उनसे जानकारी मंगवाते भी हैं। हालांकि यह जानकारी देना उनके लिए बाध्यकारी नहीं है।’ –विजय कुमार चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष

नोट– 5 मंत्रियों विनोद नारायण झा, विजय कुमार सिन्हा, विनोद कुमार सिंह, अशोक चौधरी, और संजय कुमार झा की संपत्ति का ब्यौरा 2019 का है इससे पहले का नहीं है। स्रोत : विधानमंडल, चुनाव आयोग व मंत्रिमंडल सचिवालय को दिए गए शपथ-पत्र पर आधारित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *