देश भर में सबसे ज्यादा लेबरगिरी का काम करते हैं UP-बिहार के लोग, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

पटना 6 मई 2023, देश में सबसे ज्यादा मजदूर उत्तर प्रदेश में, दूसरे स्थान पर बिहार : 1 मई को लेबर डे था और हमने आपको बताया था कि हर 1 साल 40 लाख से अधिक बिहारी मजदूर बिहार से पलायन करते हैं. अब एक नई रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ है वह चौंकाने वाला है. इसके अनुसार देश भर में सबसे ज्यादा मजदूरी बिहार और यूपी के लोग करते हैं. हर एक दिन यूपी और बिहार से लाखों लोग दिल्ली मुंबई कोलकाता सहित भारत के अन्य राज्य में रोजी-रोटी की तलाश में जाते हैं. लेकिन काम नहीं मिलने के बाद उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक लोग मेहनत मजदूरी का काम करने का फैसला लेते हैं. दूसरे पायदान पर बिहार का नंबर है.

बिहार में पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर जिले पहले व दूसरे नंबर पर, सबसे कम मजदूर शेखपुरा में, कोसी में कटिहार और पूर्णिया में अधिक

बिहार ‘लेबर हब’ में देश में दूसरे स्थान पर है जबकि पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश है। यूपी में बिहार से चार गुना अधिक मजदूर हैं। लेबर हब में झारखंड नौवें, दिल्ली 20वें और उत्तराखंड 21वें स्थान पर है। इसका खुलासा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ई-श्रम पोर्टल की ऑनलाइन रिपोर्ट में हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में 8.30 करोड़ और बिहार में 2.86 करोड़ श्रमिक निबंधित हैं। इनमें कुशल और अप्रशिक्षित मजदूर भी हैं

रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर क्रमश पहले व दूसरे नंबर पर है। सबसे कम मजदूर शेखपुरा में है। कोसी क्षेत्र में कटिहार व पूर्णिया में अधिक हैं। जबकि पूर्वी बिहार में भागलपुर में मजदूर अधिक हैं। श्रम अधीक्षक विनोद कुमार प्रसाद ने बताया कि मंत्रालय ने 2021 में मजदूरों की संख्या आंकने के लिए पोर्टल बनाया था। कोरोनाकाल के बाद मजदूरों को आधार कार्ड की तरह श्रम कार्ड देने के लिए इस पोर्टल पर ऑनलाइन जानकारी फीड करनी होती है। पूरी प्रक्रिया के बाद ई-श्रम कार्ड जारी किया जाता है। पहचानपत्र के रूप में इसकी मान्यता देश के किसी भी कोने में है। यह कार्ड 18 वर्ष से अधिक उमवाले ही बनवा सकते हैं। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो आप हमें 5, 10, 20, 50 या ₹100 की आर्थिक मदद दे सकते हैं… आप हमें 8292560971 पर गुगल पे, फोन पे या पेटीएम कर सकते हैं..

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *