मोदी पर भड़के ललन सिंह, कहा- अपने आकाओं को खुश करने के लिए बिहार का सत्यानाथ मत करो

PATNA- एकबार फिर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा नेता सुशील मोदी पर जमकर भड़ास निकाली। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए विशेष राज्य का दर्जा जरूरी है। भाजपा नेता सुशील मोदी अपने आकाओं को खुश करने के लिए अनाप शनाप बयान दे रहे है। ललन सिंह के अनुसार 2007 में उस समय के पीएम मनमोहन सिंह ने रघुराम राज कमिटी का गठन किया था ना कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने। इस समिति ने बिहार को सबसे कम विकसित राज्य बताया था। इसलिए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना ही चाहिए। तंज कसते हुए जदयू नेता ने कहा कि बहुत हुआ जुमलों का वार, बिहार को मिले उसका अधिकार।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *