अभी-अभी : लालू यादव की बिगड़ी तबियत, परिवार के साथ नहीं मना पाएंगे दीवाली, पटना से लौटे दिल्ली

लालू प्रसाद की तबीयत बिगड़ी, पत्नी राबड़ी और तेजस्वी के साथ दिल्ली लौटे : राजद प्रमुख लालू यादव की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। बुधवार को वह अचानक पटना प्रवास छोड़कर दिल्ली लौट गए। उनके साथ पत्नी राबड़ी देवी और तेजस्वी समेत परिवार के 12 सदस्य दिल्ली रवाना हो गए। उन्हें अभी कई दिन यहां रहना था लेकिन तबीयत बिगड़ने से ठीक दिवाली से पहले दिल्ली लौटना पड़ा।

इस बार लालू दस दिनों तक पटना रहे। उपचुनाव में प्रचार भी किया। साथ ही इन 10 दिनों में रोज दर्जनों लोगों से मुलाकात भी की। इस कारण ही उनकी तबीयत फिर से नासाज होने की बात कही जा रही है।

राजद प्रमुख लगभग साढ़े तीन साल के बाद 24 अक्टूबर को पटना आये थे। पटना आने के बाद वह तेज प्रताप प्रकरण को शांत करने में तो सफल हो गये लेकिन दो सीटों के इस उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवारों को सफलता नहीं दिला सके। पटना प्रवास का उनका कार्यक्रम अभी लंबा था लेकिन लोगों से मिलने-जुलने के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई। लिहाजा वह बुधवार की शाम की फ्लाइट से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी संग दिल्ली लौट गये। दिल्ली में गुरुवार को उनकी स्वास्थ्य जांच करायी जाएगी।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *