बिहार ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड, सबसे बड़ी रंगोली बनाकर रचा इतिहास, सम्मानित हुए कुमार रवि

PATNA : बिहार के नाम एक नया विश्व रिकार्ड दर्ज हो गया है। बताया जाता है कि बिहार ने विश्व की सबसे बड़ी रंगोली बनाने का रिकार्ड अपने नाम दर्ज किया है।

लोक सभा चुनाव के दौरान गांधी मैदान में बनाई गई विश्व की सबसे बड़ी इको फ्रेंडली रंगोली को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इसको लेकर पटना के डीएम कुमार रवि को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र सौंपा।

यह रिकॉर्ड पटना जिले के डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुमार रवि एवं जिला प्रशासन की टीम के नाम से दर्ज किया गया है। इस मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में उप निर्वाचन पदाधिकारी आर निलय एवं स्वीप कोषांग की नोडल पदाधिकारी भारती प्रियंबदा उपस्थित थे।

lok sabha election bihar
लोक सभा चुनाव के दौरान स्वीप गतिविधि के तहत मतदाताओं को जागरूक करने को गांधी मैदान में विश्व की सबसे बड़ी रंगोली बनायी गई थी, जिसका आकार लंबाई में 260 मी. व चौड़ाई में 160 मी. था। यह रंगोली 41600 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में बनी थी। इसे बनाने में जिला प्रशासन के कई विभागों का सहयोग था। पटना आर्ट कॉलेज के छात्र-छात्राएं एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भूमिका निभायी थी। 15 दिन में इस महारंगोली बनी थी। डीएम के मार्गदर्शन में रोज 150 कलाकारों ने काम किया था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *