पटना-पूर्णिया-भागलपुर सहित बिहार के 8 जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी, सावधान रहना होगा
पटना 11 मार्च 2023 : पटना समेत आठ जिलों में आज लू की चेतावनी, मोचा चक्रवात की वजह से वातावरण में नमी की कमी : बुधवार को भी राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में गर्मी का तांडव देखा गया. लोक दिन भर गर्मी से परेशान होते रहे. एक तरह से कहा जाए तो तड़पते रहे. दूसरी ओर मौसम विभाग ने आज भी पटना पूर्णिया भागलपुर सहित बिहार के 8 जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है. इसमें कहा गया है कि लू वाली हवा चल सकती है और लोगों को शिकार बना सकती है.
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पछुआ के प्रचंड वेग के बीच बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवात मोचा की वजह से भी बिहार के वातावरण में नमी की कमी दिख रही है। चक्रवात के सामान्य नियम के अनुसार जब तक यह तटों से नहीं टकराता तब तक मैदानी भागों से तेजी से नमी सोखता है। इसके कारण मौसम और भी शुष्क हो जाता है। फिलहाल बिहार के अधिकतर शहरों में मौसम का तीखापन इसी वजह से बढ़ा है

पछुआ के प्रचंड प्रभाव से अधिकतम तापमान चढ़ता जा रहा है। बुधवार को भी 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ की वजह से पटना समेत सूबे के 19 जिलों में लू जैसे हालात रहे, जबकि छह जिलों में हीट वेव (उष्ण लहर) की स्थिति रही।
मौसम विभाग ने गुरुवार को पटना समेत आठ जिलों में लू की चेतावनी जारी की है। पटना, पूर्णिया, नवादा, शेखपुरा, खगड़िया, भागलपुर और जमुई में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को पूर्णिया, फारबिसगंज, शेखपुरा, खगड़िया, बांका और अगवानपुर में लू की स्थिति रही। 41.9 डिग्री के साथ राज्य भर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बांका, औरंगाबाद और शेखपुरा में दर्ज किया गया।
15 जिलों में चढ़ा अधिकतम तापमान बुधवार को राज्य के 15 जिलों में अधिकतम तापमान ऊपर चढ़ा। जिन जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, उनमें फारबिसगंज में एक डिग्री, किशनगंज में एक डिग्री, बेगूसराय में 3.7 डिग्री, अररिया में 0.7 डिग्री, छपरा में 0.4 डिग्री, पूसा में 0.8 डिग्री, दरभंगा में 1.2 डिग्री, अगवानपुर में 0.8 डिग्री, बांका में 0.4 डिग्री अधिकतम तापमान ऊपर चढ़ा है। पटना सहित 15 जिलों के अधिकतम तापमान में आंशिक कमी आई है। पटना में अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री नीचे आया है।
चार दिनों में अधिकतम तापमान में छह सात डिग्री का अंतर पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में पिछले चार दिनों में तापमान में छह से सात डिग्री का अंतर आया है। सुबह साढ़े आठ बजे के बाद ही तेज धूप हो रही है। शाम सात बजे तक पटना व अन्य शहरों में गर्म हवाओं का प्रभाव रह रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने 12 मई के बाद अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट के आसार जताए हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो आप हमें 5, 10, 20, 50 या ₹100 की आर्थिक मदद दे सकते हैं… आप हमें 8292560971 पर गुगल पे, फोन पे या पेटीएम कर सकते हैं..
डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR आप हमे फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं