भगवान शिव खुद यहां आए थे, एशिया का है सबसे ऊंचा शिव मंदिर

पटना : सावन का महीना एक सप्ताह से शुरू है। पहली सोमवारी यानी 22 जुलाई को शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को जल भी चढ़ाया है। कई ऐसे भक्त भी है हैं जो देशभर के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में भगवान का दर्शन करने सावन पर जाते हैं। हम आपको भगवान शिव के एशिया के सबसे ऊंचा शिव मंदिर की जानकारी दे रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर से करीब 7 किलोमीटर की दूरी पर जटोली मंदिर है। यह मंदिर एशिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर है।

 

जटोली शिव मंदिर को बनाने में लगे 39 सालएशिया के सबसे ऊंचे इस जटोली मंदिर को बनाने में 39 साल लगे हैं। यह मंदिर दक्षिणद्रविड शैली से बनाया गया है। मंदिर का गुंबद 111 फीट ऊंचा है। इस मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए हर दिन सैकड़ों लोग आते हैं।



स्वामी कृष्णानंद परमहंस ने किया था यहां तपस्या
ऐसा कहा जाता है कि पौराणिक समय में भगवान शिव यहां आए थे और कुछ समय यहां रुके थे। इसके बाद एक सिद्ध बाबा स्वामी कृष्णानंद परमहंस यहां आकर तपस्या किए थे। उनके मार्गदर्शन पर ही जटोली शिव मंदिर का निर्माण हुआ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *