अभी—अभी : सहरसा से लवली आनंद हार गई, बेटा चेतन आनंद शिवहर से जीत गया

बिहार के रुझानों में NDA बहुमत के पार हो गया है। शाम 5 बजे तक 4.10 करोड़ वोटों में से 2.56 करोड़ यानी करीब 62% वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। दोपहर 4 बजे तक NDA 133 सीटों पर आगे था, लेकिन शाम 5 बजते-बजते वह घटकर 123 सीटों पर आ गया। राजद भी दावा करता रहा- ‘बिहार ने बदलाव कर दिया है और महागठबंधन की सरकार बनना तय है।’

राजद के इस दावे के पीछे वजह यह है कि 18 सीटों पर वोटों का मार्जिन एक हजार से कम है। इनमें से 9 पर NDA और 8 पर महागठबंधन आगे है। 1 सीट पर बसपा आगे है। इस बीच, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बातचीत की। इस बार भाजपा का पूरा कैम्पेन प्रधानमंत्री मोदी के भरोसे था। शाह प्रचार से नदारद थे।

गजबे बिहार, घंटेभर में दो सरकार

इससे पहले, मंगलवार सुबह जब रुझान आना शुरू हुए तो तेजस्वी यादव का महागठबंधन आगे बना हुआ था। सुबह 9 बजे तक वह इतनी बढ़त हासिल कर चुका था कि सरकार आसानी से बन जाए, लेकिन एक घंटे बाद तस्वीर बदल गई और नीतीश कुमार ने बाजी पलट दी। NDA 120 सीटों के करीब पहुंचता दिखा और अगले आधे घंटे में उसने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा छू लिया। भाजपा भी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। सिर्फ भास्कर का एग्जिट पोल सही साबित होता दिख रहा है, जिसमें हमने बताया था कि NDA को 120 से 127 सीटें मिल सकती हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *