आज है शुक्रवार, घर में खुद करें ये उपाय, बनाएगा आपको धनवान, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

शुक्रवार का ये उपाय बनाएगा आपको धनवान, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति को जीवन में सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा- अर्चना करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं शुक्रवार को कैसे करें मां लक्ष्मी की पूजा।

लक्ष्मी की पूजा।

  • सबसे पहले स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं। 
  • घर और घर के मंदिर में अच्छी तरह से साफ- सफाई कर लें।
  • मां लक्ष्मी का वास उसी घर में होता है जहां साफ- सफाई का ध्यान रखा जाता है।
  • घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
  • मां लक्ष्मी का जलाभिषेक करें।
  • सभी देवी- देवताओं का अभिषेक करें।
  • अगर संभव हो तो व्रत भी रखें।
  • मां लक्ष्मी को पुष्प अर्पित करें।
  • मां लक्ष्मी की आरती करें। 
  • मां को खीर का भोग लगाएं। 
  • मां लक्ष्मी के साथ ही भगवान विष्णु की पूजा भी करें।
  • इस दिन अधिक से अधिक मां लक्ष्मी का ध्यान करें।
  • विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए श्री लक्ष्मीनारयण स्तोत्रं का पाठ जरूर करें

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *