नरसंहार में मारे गए लोगों के परिवार से मिलने मधुबनी पहुंचे पप्पू यादव, सौंपा एक लाख का चेक

पटना, 12 अप्रैल: जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने आज मधुबनी नरसंहार कांड के पीड़ित मनोज कुमार सिंह से मुलाकात की। गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार सिंह का इलाज पारस अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल में पप्पू यादव ने पीड़ित के परिजन अशोक कुमार सिंह को एक लाख रुपये की नगद सहायता प्रदान की। परिजनों से मिलने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के नेता इस कांड पर राजनीति कर रहे हैं। लेकिन इस इलाजरत पीड़ित को अभी तक ठीक से सहायता भी नहीं मिल पाई है।

पप्पू यादव ने आगे कहा कि इलाजरत मनोज कुमार सिंह की स्थिति बेहद गंभीर है। वे अभी आई.सी.यू. में हैं। पारस अस्पताल अभी तक 12 लाख रुपये से अधिक का बिल ले चुका है। परिजन उन्हें इलाज हेतु दिल्ली एम्स ले जाना चाहते हैं लेकिन पैसों के अभाव के कारण एयर एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं।

परिवार की परेशानियों को देखते हुए पप्पू यादव ने जाप के राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह को एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।महमदपुर के सामूहिक हत्याकांड को दु:खद और हृदय विदारक बताते हुए पप्पू यादव ने कहा कि होली के दिन घनी आबादी के बीच महमदपुर गांव में हुए सामूहिक हत्याकांड ने बिहार को शर्मसार किया है। हमारी मांग है कि सरकार स्पीड्री ट्रायल के माध्यम से अपराधियों को फांसी की सजा दिलाए।

पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मनोज कुमार के इलाज के लिए दिल्ली एम्स भेजने का आग्रह करते हुए कहा कि सरकार को इस पीड़ित परिवार के इलाज का पूरा खर्च उठाना चाहिए। जिसके घर के सभी सदस्यों की हत्या हो गई हो, वो अपना इलाज कैसे कराएगा? इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह और राजेश रंजन पप्पू उपस्थित थें

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *