करनी सेना की गुंडागर्दी पर मधुबनी की जनता में आक्रोश, कल तक शोक जताने वाले लोग आज हो रहे गुस्सा

मधुबनी कांड: आरोपियों के घरों में उपद्रवी तत्वों ने की आगजनी, बम फेंके : मधुबनी कांड में कल की घटना ने रातों रात बेनीपट्टी सहित आसपास के क्षेत्र का माहौल बदल दिया है. कल तक जो लोग मृतक परिवार के शोक प्रकट कर रहे थे और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाए जाने की वकालत कर रहे थे वही लोग आज करणी सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई गुंडागिरी पर आक्रोश व्यक्त कर रहे थे. इन लोगों का साफ कहना था कि किसी एक आदमी की गलती की सजा पूरे गांव वाले को कतई नहीं दी जा सकती है.

महम्मदपुर नरसंहार के मुख्य आरोपी गैबीपुर गांव के प्रवीण झा व पौआम गांव के भोला सिंह के घर में शुक्रवार की शाम अज्ञात उपद्रवी तत्वों ने आगजनी की। बताया जाता है कि उपद्रवी तत्व स्कॉर्पियो से गैबीपुर गांव पहुंचे। इसके बाद मुख्य आरोपी प्रवीण झा और उनके घर के आसपास के घर की ओर झोला से निकालकर बम फेंके गए। इससे प्रवीण झा के घर के अगले हिस्से में आग लग गई। इस घटना से आक्रोशित गैबीपुर गांव के लोगों ने कुछ देर के लिए उपद्रवी तत्वों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर बेनीपट्टी-उमगांव पथ को जाम कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। वहीं, पौआम गांव के आरोपी भोला सिंह के घर पर भी उपद्रवी तत्वों ने आगजनी की। अग्निशामक वाहन ने आग पर काबू पाया गया।

उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी: एसपी डॉ. सत्य प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को कुछ उपद्रवी तत्वों ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी के घर में आगजनी का प्रयास किया। इस पर तुरंत पुलिस बल ने काबू पा िलया गया। इस मामले में दो से तीन उपद्रवियों की पहचान भी की गई। बमबाजी की पुष्टि नहीं हुई है। SP ने आक्रोशित लोगों को दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। वहीं, पौआम गांव के आरोपी भोला सिंह के घर पर भी उपद्रवी तत्वों ने आगजनी की। अग्निशामक वाहन ने आग पर काबू पाया गया।

अगर आप हमारी आर्थिक मदद करना चाहते हैं तो आप हमें 8292560971 पर गुगल पे या पेटीएम कर सकते हैं…. डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *