अभी-अभी : करणी सेना ने बिहार के मधुबनी में मचाया तांडव, प्रवीण झा के घर पर बमबाजी कर आग लगाया

महमदपुर नरसंहार मामले में आक्रोशित श्री राजपूत करणी सेना ने आज मामले के मुख्य आरोपी प्रवीण झा के गांव में जमकर तांडव मचाया है। करणी सेना ने प्रवीण झा के व पड़ोसियों के घरों में बम मारकर आग लगा दिया। जिसके बाद गैवीपुर गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार करणी सेना के लोगों ने प्रवीण झा के बुजुर्ग दादा-दादी से भी मारपीट की है। जानकारी हो कि आज पटना में जदयू विधान पार्षद सह श्री राजपूत करणी सेना के संरक्षक रणविजय कुमार सिंह के सरकारी आवास से महमदपुर मधुबनी के लिए करणी सेना की टीम आक्रोश यात्रा के लिए निकली थी।

जिसका नेतृत्व श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना और बिहार प्रदेश अध्यक्ष बी के सिंह कर रहे थे। आक्रोश यात्रा से पूर्व प्रेस वार्ता में श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना और बिहार प्रदेश अध्यक्ष बी के सिंह ने संयुक्त रूप से कहा था कि हम लोग मधुबनी जाकर सर्वप्रथम नरसंहार पीड़ितों से मुलाकात करेंगे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे। लेकिन शाम होते हुए आक्रोश यात्रा ने हिंसक रूप ले लिया। करणी सेना के लोगों ने लौटने के क्रम में प्रवीण झा के गांव को निशाना बनाया और घरों में आग लगा दिया, लोगों के साथ मारपीट की।

अगर आप हमारी आर्थिक मदद करना चाहते हैं तो आप हमें 8292560971 पर गुगल पे या पेटीएम कर सकते हैं…. डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *