Mahindra Bolero के डिज़ाइन को हेमशा से मजबूत और बोल्ड रखा गया है क्युकी इसे भारत में गांव से लेकर शहरों तक हर जगह पसंद किया जाता है। इसमें फ्रंट में ग्रिल मिलतीे है जिस पर महिंद्रा का लोगो लगा है। हेडलैंप और टेल लैंप का डिजाइन मॉडर्न मिलने लगा है साथ ही गाड़ी की बिल्ड क्वालिटी अच्छी है बोलेरो का साइज बड़ा है जिससे अंदर 7 सीटर कीजगह मिलती है।
Mahindra Bolero का दमदार इंजन
Mahindra Bolero में हमे दमदार 1.5L mHawk डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 100bhp पावर और 260Nm टॉर्क बनाता है। दमदार परफॉरमेंस के लिए इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है जो की स्मूथ परफॉरमेंस देता है। यह इंजन शहर की ट्रैफिक में आसानी से चलता है और हाईवे पर भी अच्छा परफॉर्मेंस देता है। डीज़ल पर इस एसयूवी में आपको लगभग 16kmpl तक का माइलेज देखने मिल जाता है।
Mahindra Bolero की सेफ्टी
Mahindra Bolero में सेफ्टी के लिए काफी बेसिक फीचर्स दिए गए हैं। इसमें फ्रंट में ट्विन एयरबैग्स ड्राइवर और यात्री की सुरक्षा के लिए हैं। साथ ही क्रैश सेंसर, ABS और EBD सिस्टम ब्रेकिंग को बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा इसमें आपको स्पीड अलर्ट सिस्टम और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
Mahindra Bolero इंटीरियर
Mahindra Bolero के इंटीरियर में चले तो यहां आपको 7 इंच की टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और यूएसबी पोर्ट मिल जाते हैं। कार में रिवर्स पार्किंग कैमरा है जो पार्किंग को आसान बनाता है। साथ ही क्रूज कंट्रोल, महिंद्रा ब्लूसेंस कनेक्टिविटी ऐप सपोर्ट भी दिया गया है। एसयूवी में ड्यूल टोन लेदर सीट कवर इंटीरियर को प्रीमियम लुक देते हैं।
Mahindra Bolero पर जुलाई ऑफर
भारतीय बाजार में Mahindra Bolero सड़को के लिए एकदम सही गाड़ी है। इसकी कीमतों पर नजर डाले तो यह आपको 9.81 लाख रूपए की शुरुवाती एक्स शोरूम प्राइस से मिलती है वही Mahindra Bolero Neo मॉडल की कीमतें आपको 11.50 लाख रूपए एक्स शोरूम से मिल जाती है। लेकिन अभी जुलाई के महीने में आपको बोलेरो के टॉप एन्ड B6(O) मॉडल पर लगभग 93,000 रूपए का डिस्काउंट मिल रहा है वही B6 और B4 ट्रिम पर 40,000 रूपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। अधिक जानकारी के लिए आप नजदीकी Mahindra डीलरशिप पर जा सकते है।
यह भी पढ़े – Suzuki Wagonr ने फिर गाड़ दिया झंडा बनी बेस्ट सेलिंग कार, 34km हैं माइलेज