मंहगाई पर ​BJP नेता का दर्द, कहा— कांग्रेस शासन में विरोध करता था, अब तो कुछ बोल भी नहीं पाता

PATNA : देश में महंगाई चरम पर है। पेट्रोल—डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। गैस सिलेंडर का दाम हर महीने बढ़ता जा रहा है। राशन सामग्री में सरसों तेल हो या साग—सब्जी कुछ भी सस्ता नहीं मिल रहा है। इस सबके बावजूद वर्तमान केंद्र सरकार धृतराष्ट्र बन सब कुछ देख रही है। इसी बीच बिहार के सहरसा से एक भाजपा नेता का दर्द सोशल मीडिया में छलक उठा है।

उन्होंने आठ साल पु​रानी फोटो को शेयर करते हुए अपना दर्द बयां किया है। उनके इस पोस्ट पर चुटकी लेते हुए सहरसा के युवा समाज सेवाी सोमू आनंद ने लिखा है कि मिहिर भैया विपक्ष में होते तो आज भी डीजल-पेट्रोल और गैस के बढ़ते दाम को लेकर आवाज़ उठाते। अफसोस वे सरकार में हैं और कुछ कर नहीं पा रहे।

आज से 8 वर्ष पूर्व जब मै bjp यूथ जिलाध्यक्ष सहरसा था तो अपने साथी कार्यकर्ताओ के साथ स्थानीय थाना चौक पर महंगाई के खिलाफ तत्कालीन केंन्द्र सरकार के खिलाफ नुक्कड़ सभा कर सरकार की खिलाफत किया था, 8 वर्ष कैसे बीत गया यह आज ही मालूम हुआ, सभी पुराने युवा मोर्चा के साथियों का आभार हमलोग हमेशा विपक्ष की भूमिका का अच्छी तरह निर्वहन करते थे ,आज तो विपक्ष ही समाप्त हो चुकी है, मिहिर कु झा,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो सहरसा

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP पर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *