महराष्ट्र में बिगड़ सकता है बीजेपी का खेल, हाथ से जा सकती है सत्ता

महाराष्ट्र विधान सभा का काउंटिंग जारी है। आरंभिक रुझान में एनडीए आसानी से सरकार बना रही है। लेकिन अगर BJP को शिव सेना ने धोखा दिया तो टीम मोदी को झटका लग सकती है। अभी तक के रुझानों के अनुसार अगर कांग्रेस और
एनसीपी ने शिव सेना को सीएम पद का ऑफर डे दिया तो बीजेपी मुश्किल में पद सकती है। उल्लेखनीय है की हरियाणा में बीजेपी को झटका देते हुए कांग्रेस ने दुष्यंत चौटाला को मुख्यमंत्री बनने का ऑफर दे दिया है।

महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 सीटों के रुझान आ रहे हैं। इनमें भाजपा-शिवसेना गठबंधन 156 पर बढ़त बनाए हुए है। यानी वह बहुमत का आंकड़ा पार कर गई है। हरियाणा की सभी 90 सीटों के रुझान में भाजपा 41 पर आगे है। 21 तारीख को महाराष्ट्र में 61.24% और हरियाणा में 66.47% वोट पड़े थे। छह एग्जिट पोल में हरियाणा में भाजपा और महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को दोबारा बहुमत मिलने का अनुमान है। हालांकि, विपक्षी दलों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। हरियाणा में भाजपा ने सभी सीटों पर, जबकि महाराष्ट्र में भाजपा ने 150 और शिवसेना ने 126 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। महाराष्ट्र में एग्जिट पोल सही साबित हुए तो 47 साल का रिकॉर्ड टूटेगा। तब कांग्रेस पूरे पांच साल (1967 से 1972) सरकार चलाने के बाद दोबारा सत्ता में आई थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *