शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की राजनीति को एक और झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मांगे राम का नि’धन

PATNA: दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बाद अब एक बार फिर दिल्ली को झटका लगा है। शीला दीक्षित के बाद अब बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मांगे राम का निध’न हो गया। मांगे राम ने दिल्ली के एक्शन बालाजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

दिल्ली की राजनीति को महज 24 घंटे के भीतर दूसरा झटका लगा है। दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बाद दिल्ली बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक और वरिष्ठ संघ सहयोगी मांगे राम गर्ग का निध’न हो गया। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी की चुनावी रणनीति बनाने व चुनाव प्रचार को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली भाजपा के नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी थी। जिम्मेदारी पाने वाले नेताओं में मांगे राम गर्ग का नाम भी शामिल था।

बताया जाता है कि मांगे राम गर्ग में चुनाव जीतने की अद्भुत कला थी। वो राजनीतिक जीवन में बहुत कम गलतियां करते थे। उन्होंने दिल्ली में एमसीडी चुनाव का नेतृत्व किया था और जीत भी दिलाई थी। मांगे राम गर्ग उन नेताओं में से थे जिन्होंने देर से राजनीति में कदम रखा। वो भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष रहे। उन्हें डायरी लिखने का शौक था। विधायक रहते हुए वो रोज डायरी लिखा करते थे। रिपोर्ट के मुताबिक, वो अपनी राजनीतिक बैठकों के बारे में भी लिखा करते थे। जैसे…आज मैं करोल बाग के पार्टी कार्यकर्ताओं से मिला, मिनी-रथ यात्रा शुरू की, जो विफल रही हैं और स्थानीय पार्टी में हर वरिष्ठ सदस्य को हाशिए पर डाल दिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *