जीतन मांझी का बड़ा बयान, भाजपा-नीतीश दोनों का विरोध करेंगे, CM बनने का सपना देख रहे तेजश्वी

दिल्‍ली पहुंच बोले जीतनराम मांझी- भाजपा और नीतीश दोनों का करेंगे विरोध, इसकी वजह भी बताई : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पोस्ट कोविड इलाज के लिए रविवार को दिल्ली रवाना हो गए। सोमवार को वे सर गंगाराम अस्पताल में अपना इलाज कराएंगे। उनसे पहले बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार भी इलाज के लिए दिल्‍ली गए हुए हैं। दिल्‍ली एम्‍स में मुख्‍यमंत्री की दोनों आंखों का आपरेशन किया गया है। इधर, जीतन राम मांझी ने दिल्‍ली में एक दिलचस्‍प बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि वे केवल भाजपा का ही नहीं, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का भी विरोध करते हैं। इसके पीछे उन्‍होंने वजह भी बताई।

दिल्ली पहुंचने पर मीडिया ने मांझी से सवाल किया कि वे भाजपा का अक्सर विरोध क्यों करते हैं। इस पर मांझी ने कहा कि वे सिर्फ भाजपा की नीति का विरोध नहीं करते हैं, बल्कि नीतीश कुमार के भी एक्शन में जहां गड़बड़ी लगती है, वह विरोध दर्ज कराते हैं। यह विरोध सिर्फ विरोध के लिए होता है, किसी तरह की राजनीति नहीं होती।

रामायण की पंक्ति का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सच्चा मित्र हमेशा अच्छा रास्ता दिखाता है। नरेंद्र भाई मोदी और नीतीश कुमार दोनों ही अच्छा काम कर रहे हैं, मगर कहीं-कहीं गलती होती है तो हम उजागर करने का काम करते हैं।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में बिखराव से संबंधित तेजस्वी यादव के बयान पर मांझी ने कहा कि यह दिवास्वप्न है। जब कोरोना के समय लोग मर रहे थे तो तेजस्वी खुद दिल्ली में आराम कर रहे थे। राजग में तालमेल है। सरकार अच्छा काम कर रही है

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *