बिहार के राज्यसभा सांसद और राजद नेता मनोज झा को मिला सर्वश्रेष्ठ डेब्यूटेंट MP का पुरस्कार

मनोज झा को मिला राज्यसभा के सर्वश्रेष्ठ डेब्यूटेंट सांसद का पुरस्कार : बिहार सहित संपूर्ण मिथिला क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आ रही है. राष्ट्रीय जनता दल अर्थात राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा को सर्वश्रेष्ठ डेब्यूटेंट सांसद का पुरस्कार दिया गया है. उनको यह पुरुस्कार देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों दिया गया है. पुरस्कार प्राप्ति के बाद राज्यसभा सांसद मनोज झा ने इसे बिहार और अपनी पार्टी का उपलब्धि बताते हुए देशवासियों को धन्यवाद दिया है. वहीं राष्ट्रीय जनता दल के ऑफिशल टि्वटर हैंडल से मनोज झा को इस पुरस्कार मिलने पर बधाई दी गई है.

बताते चलें कि लोकमत के राष्ट्रीय परिषद कार्यक्रम में देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लंबे समय तक संसद में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खरगे व बीजू जनता दल से लोकसभा सांसद भर्तृहरि महताब को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। वहीं इस कार्यक्रम में डेरेक ओ ब्रायन व असदुद्दीन ओवैसी को सर्वश्रेष्ठ सांसद का अवार्ड मिला।

राज्यसभा सांसद वंदना चव्हाण व लोकसभा सांसद लॉकेट चटर्जी को सर्वाेत्तम महिला सांसद, आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा व भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या को सर्वाेत्तम नवोदित सांसद अवार्ड से सम्मानित किया। इस मौके पर राज्यसभा उपाध्यक्ष हरिवंश नारायण, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, भाजपा नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी सहित अन्य उपस्थित रहे।

शरद पवार की अध्यक्षता में बनी ज्यूरी कमेटी ने इन पुरस्कार के लिए चयन किया। समारोह के दौरान लोकमत मीडिया ग्रुप के चेयरमैन विजय दर्डा ने कहा, ज्यूरी कमेटी ने सभी सांसदों के कार्यों की समीक्षा कर इस पुरस्कार के लिए चयनित किया। लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड 2022 के सभी विजेता दूसरे सांसदों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनेंगे।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *