पूजा करने मंदिर पहुंचे मनोज तिवारी, DELHI में 55 सीट जीतनेय का किया दवा

पूजा करने मंदिर पहुंचे मनोज तिवारी, DELHI में 55 सीट जीतनेय का किया दवा

दिल्ली में नई सरकार के गठन को लेकर जनता के फैसले की घड़ी आ गई है। आठ फरवरी को हुए मतदान के नतीजे आज आ जाएंगे। सुबह आठ बजे से 21 मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती होगी। दोपहर तक सभी 70 सीटों पर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो जाएगी। हालांकि, परिणाम शाम तक घोषित होने की उम्मीद है। चुनाव मैदान में उतरी प्रमुख पार्टियां आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। हालांकि, सीधा मुकाबला आप और भाजपा में माना जा रहा है। कोई यह बताने की स्थिति में नहीं है कि आप जीत का हैट्रिक पूरा करेगी या फिर भाजपा का 22 साल का वनवास खत्म होगा। मतगणना की सबसे तेज अपडेट् के लिए जुड़े रहें

भाजपा दिल्ली प्रमुख मनोज तिवारी ने कहा, मैं नर्वस नहीं हूं। मुझे विश्वास है कि यह भाजपा के लिए अच्छा दिन होगा। हम आज दिल्ली में सत्ता में आ रहे हैं। अगर हम 55 सीटें जीतते हैं तो इससे आश्चर्य नहीं होगा। भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद विजय गोयल मतगणना से पहले कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर पहुंचे। मतगणना शुरू होने में एक घंटे से भी कम समय बाकी है।

आम आदमी पार्टी (आप) के समर्थक अपने बच्चों के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचने लगे हैं। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। मतगणना से पूर्व भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्विट किया। कपिल मिश्रा मॉडल टाउन से भाजपा चुनाव लड़े हैं। प्रबिसि नगर कीजे सब काजा। हृदयँ राखि कौसलपुर राजा।।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *