पटना सहित पुरे बिहार में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी में आज बूंदाबांदी के आसार

पटना : राजधानी और आसपास के इलाके में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में कुछ जगहों पर मामूली बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं शुक्रवार की शाम पटना सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी के बाद भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस ऊपर रिकॉर्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान में गिरावट हुई है। शुक्रवार की शाम पटना, मसौढ़ी, बगहा, केसरिया, गोपालगंज, मोतिहारी, वैशाली और आसपास के इलाके में दो एमएम तक वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश के बाद प्रदेश के अधिकांश शहरों के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई जबकि पटना और गया का न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया।

शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री और अधिकतम 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया का न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री और अधिकतम 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री और अधिकतम 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार हिमालय क्षेत्र में फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 20 जनवरी तक बिहार के दक्षिण पश्चिम हिस्से में अधिक रहने की संभावना है।

आज संभावित तापमान : शहर>>न्यूनतम>>अधिकतम…..पटना>>14>>22 गया>>13>>22 भागलपुर>>12>>23 पूर्णिया>>11>>24

डिग्री पटना का न्यूनतम और 20.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा शनिवार को

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *