मेथनॉल पीने से ठीक होता है कोरोना, फ़ेक न्यूज पढ़ के म’र गए 728 लोग, 90 लोग अंधे हुए

कोरोना संकटकाल में एक बड़ी समस्या है फर्जी खबरें। तमाम देशों में फर्जी खबरें, अफवाह और अंधविश्वास कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी बाधा बना हुआ है। ईरान में अफवाह के चलते 700 से अधिक लोगों की जा’न चली गई है। दरअसल यहां लोगों ने गलत विश्वास के चलते ज’हरीला मेथनॉल पी लिया जिससे 700 से अधिक लोगों की जान चली गई।

इन लोगों के बीच इस तरह की खबर फैली कि मेथनॉल पीने से कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने इस पीना शुरू कर दिया। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि मेथनॉल पीने से यह अभी तक की सर्वाधिक मौ/त है।

भारत में 33 हजार से ज्यादा केस, महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 10 हजार के करीब

भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)से अब तक 1074 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 33050 मामले सामने आ गए हैं। 23,651 लोगों का इलाज जारी है। 8325 लोग ठीक हो गए हैं। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। यहां मरीजों की संख्या 9915 हो गई है। 1593 लोग ठीक हो गए हैं और 432 लोगों की मौ/त हो गई है। इसके अलावा गुजरात में 4082 मामले सामने आए हैं और दिल्ली में 3439 मामले सामने आ गए हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *