MG ने अपनी एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार की बढ़ाई कीमतें जाने कितना आया कीमतों में उछाल

By Roshni

Published on:

MG Comet Ev

MG Comet EV का डिजाइन बिल्कुल अलग और आकर्षक है। कार में LED हेडलाइट्स और LED टेल लाइट्स दी गई हैं जो रात में अच्छी दिखती हैं। 12 इंच के अलॉय व्हील्स कार को अच्छा लुक देते हैं। कार के अंदर का डिजाइन भी मॉडर्न है जिसमें कई सारे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं।

MG Comet Ev परफॉरमेंस

MG Comet EV में 17.3 kWh की लिथियम आयन बैटरी लगी है जो 41 bhp पावर देती है। यह कार 0 से 60 kmph की स्पीड सिर्फ 8 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 100 kmph है जो शहर के लिए काफी है। कार में 3 मोड्स दिए गए हैं – Eco Normal और Sport जिनसे ड्राइविंग मोड बदला जा सकता है।

MG Comet Ev रेंज

MG Comet EV एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर 230 km तक चल सकती है। यह रेंज शहर में रोजाना चलाने के लिए काफी बढ़िया है। कार को घर पर नार्मल चार्जर से पूरा चार्ज करने में 7-8 घंटे का समय लगता हैं। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ यह कार सिर्फ 1 घंटे में 80% तक चार्ज हो जाती है।

यह भी पढ़े – Renault Duster EV की भारत में लांच कंफर्म 450km तक रेंज मिलने का अनुमान, देखें डिटेल

MG Comet Ev फीचर्स

MG Comet EV में कई सारे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसमें इंटीरियर में 10.25 इंच की डुअल स्क्रीन है जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इन्फोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। कार में स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, टचस्क्रीन एसी और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी दी गई है। सेफ्टी के लिए कार में ABS EBD और 2 एयरबैग्स दिए गए हैं। कार में 4 स्पीकर्स का साउंड सिस्टम है जो अच्छा म्यूजिक फील देता है। इसके अलावा रिमोट डोर लॉक और पावर विंडोज जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

MG Comet Ev की कीमतों में बढ़ोतरी

भारत के बाजार में MG Comet EV की कीमतें आपको 7.36 लाख रूपए से लेकर टॉप मॉडल में 9.99 लाख रूपए एक्स शोरूम तक देखने मिलती थी। लेकिन अब इस कार की कीमतों में हर वेरिएंट पर लगभग 15,000 रूपए का इज़ाफ़ा कर दिया गया है जिससे यह कीमतें थोड़ी बढ़ गयी है। एंट्री लेवल में बढ़िया रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार लेने वाले ग्राहकों के लिए यह आज भी एक बेहतरीन ऑप्शन है।

यह भी पढ़े – भौकाली इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Harrier Ev पर लाख रूपए का डिस्काउंट जल्दी करें बुक