सिनी शेट्टी बनी मिस इंडिया, सबको हराकर ताज पर जमाया अपना कब्जा

Femina Miss India Winner: सिनी शेट्टी के सिर पर सजा मिस इंडिया का ताज, जानिए दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन रहा? : बीती रात यानी रविवार को फेमिना मिस इंडिया का फिनाले हुआ और इस कॉम्पटीशन में कर्नाटक की सिनी शेट्टी (Sini Shettyy) ने बाजी मार ली है. सिनी शेट्टी को फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड-2022 का विजेता घोषित किया गया.

जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित फंक्शन में जहां सिनी के सिर पर मिस इंडिया का ताज सजा  तो दूसरी तरफ राजस्थान की रूबल शेखावत फेमिना मिस इंडिया-2022 की फर्स्ट रनर-अप रहीं और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सैकेंड रनर-अप चुना गया. इन तीनों ब्यूटी को चुनने के लिए जज पैनल में एक्ट्रेस नेहा धूपिया और मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया, पूर्व क्रिकेटर मिताली राज, डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना और रियोग्राफर श्यामक डावर शामिल थे.

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *