धन्यवाद बिहार : बिहार के लोगों ने ‘गुंडाराज’ की जगह ‘विकासराज’ को पसंद किया

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा को 74 सीटें मिली हैं। इस जीत से पार्टी गदगद है। बुधवार शाम दिल्ली के भाजपा मुख्यालय से प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ”मैं आज आभार व्यक्त करता हूं। महान देश की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं। मैं आज धन्यवाद अर्पित करता हूं देश के कोटि-कोटि नागरिकों का। धन्यवाद इसलिए नहीं कि उन्होंने चुनावों में भाजपा को इतनी बड़ी सफलता दी।

इसके लिए तो वो हकदार हैं ही। धन्यवाद इसलिए, क्योंकि लोकतंत्र के इस महान पर्व को हम सभी ने मिलकर बहुत उत्साह से मनाया है। चुनाव भले ही कुछ सीटों पर हुआ हो, कुछ क्षेत्रों में हुआ हो, लेकिन कल सुबह से लेकर देर रात तक पूरे देश की नजरें टीवी पर थीं। ट्विटर पर थीं। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर थीं। लोकतंत्र के प्रति हम भारतीयों की जो आस्था है, उसकी मिसाल, पूरी दुनिया में कहीं नहीं मिलती।”

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा को 74 सीटें मिली हैं। इस जीत से पार्टी गदगद है। बुधवार शाम दिल्ली के भाजपा मुख्यालय से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, “धन्यवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और बड़ी संख्या में आए हमारे कार्यकर्ताओं का स्वागत।

मोदी जी ने देश को आगे बढ़ाने के लिए जो अथक प्रयास किया है, वो देश को नई दिशा देने वाला है। बिहार का चुनाव जो हुआ, वो केवल बिहार का नहीं था। ये लद्दाख से लेकर तेलंगाना जैसे प्रदेशों के उपचुनाव थे। ये गुजराज, मध्य प्रदेश से लेकर मणिपुर के उपचुनाव थे। इन चुनावों में जिस तरह की जीत भारत की जनता ने दिया है, उसके लिए कोटि-कोटि धन्यवाद।”

इसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के संबोधन के बाद भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक होगी। इसमें बिहार में सरकार बनाने को लेकर रणनीति पर चर्चा हो सकती है। बैठक में बिहार से नित्यानंद राय, संजय जायसवाल, गिरिराज सिंह, भूपेंद्र यादव और देवेंद्र फडनवीस शामिल हो सकते हैं।

बिहार चुनाव के नतीजों में भाजपा अब बडे़ भाई की भूमिका में आ गई है। जदयू को मात्र 43 सीट आई है। अब तक बड़े भाई के तौर पर जेडीयू से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहे हैं, लेकिन नतीजों के बाद सीएम के नाम को लेकर भी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में चर्चा हो सकती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *