अभी-अभी : RSS प्रमुख मोहन भागवत को हुआ कोरोना, कराए गए अस्पताल में भर्ती

PATNA : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत कोरोना पाॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संघ के मुताबिक मोहन भागवत को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। मोहन भागवत को लेकर संघ ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

संघ ने ट्वीट मरण लिखा है.. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परमपूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहनजी भागवत आज दोपहर कोरोना पॉज़ीटिव हुये है। अभी उन्हें कोरोना के सामान्य लक्षण हैं तथा वे सामान्य जाँच और सावधानी के नाते नागपुर के किंग्ज़वे अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

देश में एक दिन में कोरोना के 1 लाख 31 हजार 968 नए ममाले सामने आये हैं। देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1 1,30,60,542 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार की सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वायरस से 780 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,67,642 हो चुकी है। कोरोना की दूसरी लहर ने देश को अपने चपेट में ले रखा है।

अगर आप हमारी आर्थिक मदद करना चाहते हैं तो आप हमें 8292560971 पर गुगल पे या पेटीएम कर सकते हैं…. डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *