मोइनुलहक स्टेडियम का नया डिजाइन, वर्ल्ड क्लास का बनेगा, 6 साल से बन रहा री-डेवलपमेंट प्लान

Patna : राजेंद्र नगर स्थित मोइनुलहक स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने इसके नवनिर्माण से संबंधित प्रेजेंटेशन देखा और अधिकारियों को कई निर्देश दिये। मुख्यमंत्री को मोइनुल हक स्टेडियम के नये रूपरेखा की डिजाइन पसंद आई और उन्होंने इस डिजाइन पर आगे बढ़ने की सहमति दी। उन्होंने कहा – इसका डिजाइन बेहतर है।

राजगीर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बन रहा है। अधिकारियों, विशेषज्ञों को वहां चल रहे निर्माण से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिये जाना चाहिये और उसी योजना के आधार पर यहां निर्माण कार्य करना चाहिये। ताकि इसका निर्माण भी बेहतर हो सके। इस स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सारी सुविधाओं से लैस करने का फैसला हुआ। पिछले 6 वर्षों से इस स्टेडियम के री-डेवलपमेंट की बात हो रही है। अब जाकर इसका नया डिजाइन सामने आया है।

कला, संस्कृति और युवा विभाग की सचिव वंदना प्रियसी ने शुक्रवार को मोइनुलहक स्टेडियम के बैक ग्राउंड और मौजूदा हालात की जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी। नवनिर्माण से जुड़े वास्तुकार ने मानचित्र और अनुमान के बारे में विस्तृत से बताया। उन्होंने बताया – यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने के लिये डिजाइन तैयार किया गया है, जिसमें क्रिकेट के साथ-साथ दस अन्य खेलों का आयोजन किया जायेगा। वर्ल्ड क्लास ड्रेनेज सिस्टम भी होगा। पार्किंग की बेहतर व्यवस्था, रेस्टोरेंट और होटल के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं होंगी। इस अवसर पर कला, संस्कृति एवं युवा मंत्री आलोक रंजन भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं चंचल कुमार, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की सचिव वंदना प्रियासी, मुख्यमंत्री सचिव अनुपम कुमार उपस्थित थे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अन्य अधिकारी भी शामिल हुये।


बिहार में क्रिकेट के लिये बने इस इकलौते स्टेडियम का मुख्य भवन, दर्शक दीर्घा, साइड स्क्रीन, पवेलियन, खिलाड़ियों का ड्रेसिंग रूम समेत सब कुछ बेकार हो गया है। यह कहना मुश्किल है कि दर्शक दीर्घा की गैलरी कब ढह जाएगी। लेकिन, अच्छा मैदान होने के कारण यहां अक्सर मैच होते रहे हैं। कोरोना काल से पहले यहां फरवरी 2020 में रणजी ट्रॉफी प्ले ग्रुप के मैच होते थे। हाल ही में सैयद मुस्ताक अली टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने गई बिहार टीम का ट्रायल यहां हुआ था।


इस स्टेडियम को विकसित करने की योजना 6 साल से बनाई जा रही है। नई योजना के तहत स्टेडियम की लंबाई और चौड़ाई बढ़ाई जायेगी। हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, लॉन टेनिस, एथलेटिक्स आदि टूर्नामेंटों के आयोजन और अभ्यास की भी व्यवस्था की जायेगी। इसे बहुउद्देशीय मैदान के साथ अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार विकसित किया जायेगा।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और ह्वाटसअप पर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *