मोकामा-रजौली के बीच फोरलेन सड़क बनेगी, 138 करोड़ रुपया खर्च किया जाएगा, बिहार से झारखण्ड जाना हुआ आसान

मोकामा-रजौली में सात किलोमीटर सड़क बनते ही फोरलेन झारखंड से जुड़ जाएगा। हसनपुर से मेघातरी (झारखंड सीमा क्षेत्र) के बीच यह निर्माण 138 करोड़ रुपये से होगा। इसके लिए एनएचएआई ने निविदा जारी कर दी है। एजेंसी का चयन होते ही और आदर्श आचार संहिता खत्म होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। फोरलेन का निर्माण तीन पैकेज में होना है।

इनमें पहला हरदिया से हसनपुर तक 47 किलोमीटर, दूसरा हसनपुर से बख्तियारपुर तक 51 किलोमीटर और तीसरा हसनपुर से मेघातरी के बीच 7 किलोमीटर फोरलेन का निर्माण शामिल है। इसमें हरदिया से हसनपुर के बीच फोरलेन चालू हैं। वहीं हसनपुर से बख्तियारपुर के बीच सड़क का निर्माण कार्य जारी है। इसके जून में पूरा होने की उम्मीद है। यह सड़क बख्तियारपुर से रजौली होते हुए मेघातरी तक पहले से दो लेन की थी। इसे एनएचएआई द्वारा जमीन अधिग्रहण कर फोरलेन बनाया जा रहा है। फोरलेन बनने के बाद बिहार से झारखंड के बीच आवागमन करने के लिए लोगों को एक नया फोरलेन विकल्प के तौर पर मिलेगा। इससे आवागमन करने में लोगों को समय की बचत होने के साथ ही काफी सुविधा होगी।

बख्तियारपुर से मेघातरी तक अभी दो लेन सड़क

बख्तियारपुर से रजौली होते हुए मेघातरी तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण होते ही पटना से झारखंड तक लोग फोरलेन से आवागमन कर सकेंगे। पटना से बख्तियारपुर तक पहले से ग्रीनफील्ड फोरलेन बना हुआ है, जो वर्तमान में चालू है। वहीं बख्तियारपुर से मेघातरी तक दो लेन सड़क को फोरलेन में तब्दील किया जा रहा है। इस सड़क के बनते ही पटना से झारखंड जाने में लोगों को सुविधा होगी। लोग फोरलेन सड़क का इस्तेमाल करते हुए आसानी से झारखंड में प्रवेश कर सकेंगे।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP,YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *