दूसरी जाति के लड़के से प्यार करने पर मिली ऐसी सजा, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

PATNA: मोहब्बत करना क्या वाकई सबसे बड़ा गुनाह है? आज भी देश में प्यार के दुश्मन घात लगाए बैठे हुए हैं। प्यार करने की सजा अपने ही घर वालों ने अपनी बेटी को दी। बेटी को घर वालों ने लाठी-डंडों से पी-टकर अधम’रा कर दिया। बेटी का गु-नाह सिर्फ इतना ही था कि वह दूसरे जाति के लड़के से प्रेम कर बैठी थी। कहते हैं – प्रेम जाति धर्म नहीं देखता, बेटी ने भी नहीं देखा,लेकिन बेटी के प्यार को उसके ही परिवार वाले नहीं समझ पाए। मामला मध्य प्रदेश के धार का है। लड़की की उम्र 21 साल है। परिवार वालों ने लड़की को न सिर्फ पी-टा, बल्कि पीटते हुए उसका वीडियो भी बनाया और इसे वायरल कर दिया। परिवार वालों को लड़की का दूसरे जाति के लड़के से इश्क करना मंजूर नहीं था।  जानकारी के मुताबिक, लड़की कुछ दिन पहले ही अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी, जिसके बाद लड़की के घर वालों ने शिकायत दर्ज कराई और पुलिस की मदद से उसे ढूंढ निकाला।

mp viral video

लड़की के घर आने के बाद परिवार वालों ने उसे बेरहमी से पी-टा।  समाज और परिवार वाले लड़की पर जबरदस्ती अपने ही जाति के लड़के से शादी करने का दबाव बना रहे थे। लेकिन लड़की अपनी जिद पर अड़ी हुई थी, उसे अपने प्रेमी से शादी करनी थी।  जिसके बाद लड़की पर परिवार वालों ने बे-रहमी भरा कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने वीडियो के जरिए 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *