यूपी के इस छोटे नवाज ने रच दिया इतिहास, खेलने-कूदने की उम्र में लिख डाली हैं 135 किताबें

PATNA: छोटा बच्चा समझकर हमको ना आंख दिखाना रे। कमाल है न, जिन्हें हम छोटा सोचते हैं, कई बार वो हमारी सोच से भी बड़े निकल जाते हैं। यूपी के एक 12 साल के बच्चे में जो हुनर है, वो लाजवाब है। जानते हैं, महज 12 साल की खेलने-कूदने की उम्र में इस महाशय ने 135 किताबें लिख डाली। आप भी हो गए हैरान, हम भी हो गए थे।

हम यूपी के जिस टैलेंट की बात कर रहे हैं, उसका नाम मृगेंद्र राज है। बाप रे… देख रहे हैं आप इसके तो नाम में ही दम है। मृगेंद्र यूपी में रहते हैं। उम्र सिर्फ 12 साल है। अभी से 135 किताबें लिख चुके हैं। जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ की जीवनी भी शामिल हैं। इसके साथ-साथी धर्म और जीवनी जैसे विषयों पर अबतक कुल 135 किताबें लिखी हैं।

मृगेंद्र के पिता राज्य के चीनी उद्योग व गन्ना विकास विभाग में काम करते हैं। मृगेंद्र ने कहा कि वह बड़े होकर एक लेखक ही बने रहना चाहते हैं और विभिन्न विषयों पर अधिक से अधिक किताबें लिखना चाहते हैं।

मृगेंद्र राज ने कहा कि उन्होंने छह साल की उम्र से किताबें लिखनीं शुरू की और उनकी पहली किताब कविताओं का एक संकलन थी। वह लेखक के तौर पर ‘आज का अभिमन्यु’ नाम का उपयोग करते हैं और उनके नाम कुल चार वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। उन्होंने कहा, “मैंने रामायण के 51 किरदारों का विश्लेषण करके किताबें लिखीं।

हर किताब में करीब 25 से 100 पन्ने हैं। मुझे यहां तक की लंदन स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी आफ रिकार्ड्स से डॉक्टरेट के लिए ऑफर भी मिला।” सुल्तानपुर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली उनकी मां ने कहा कि उनके लड़के ने बचपन में ही पढ़ने में रुचि दिखाई और उन्होंने अपने बेटे को प्रोत्साहित किया।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *