अभी-अभी : मुकेश साहनी गिरफ्फ्तार, VIP कारकर्ताओं ने जमकर किया पटना में हं’गामा
अभी अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताय जा रहा है की बिहार पुलिस ने बिहार बंद के दौरान वीआईपी नेता मुकेश साहनी को गिरफ्तार का लिया है. पुलिस का आरोप है की बार बार समझने के बाद भी मुकेश साहनी बात नहीं मान रहे थे.
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ बिहार (Bihar) में वामदलों (Left Parties) ने गुरुवार को बंद का आयोजन किया है। इस बंद को कांग्रेस, आरएलएसपी, वीआईपी, एचएएम और पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी का भी समर्थन मिला है। वामदलों के बुलाए बंद का असर गुरुवार सुबह से देखने को मिल रहा है। बंद को देखते हुए राजधानी पटना में रेल प्रशासन ने जंक्शन राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत राज्य के सभी स्टेशनों पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है। इसके अलावा पटना से खुलने वाली बसों पर भी प्रशासन की विशेष नजर है।
गुरुवार सुबह बांकीपुर बस स्टैंड से खुलने वाली अधिकांश बसें यात्रियों के अभाव में खड़ी रहीं। VIP के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी और पुलिस में नोकझोंक हुई है। दरअसल सहनी पटना के राजेन्द्र नगर टर्मिनल पर अपने सर्मथकों के साथ रेल परिचालन ठप करवाने पहुंचे थे जहां रेल पुलिस ने उनको रोका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न प्रदर्शन भी किया। दूसरी ओर माले कार्यकर्ताओं ने आरा-पटना NH जाम किया है। प्राइवेट बस स्टैंड के पास जाम कर लोग केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
बंद का असर राज्य के विभिन्न जिलों में भी सुबह से देखने को मिल रहा है जहां महागठबंधन के घटक दलों के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। दरभंगा में बिहार बंद को लेकर रेल का चक्का जाम किया गया। इस दौरान कमला-गंगा इंटरसिटी एक्सप्रेस को रोककर विरोध जताया जा रहा है। लेहरियासराय स्टेशन पर ट्रेनें काफी देर से रोक दी गई हैं। वामदलों द्वारा CAB और NRC के विरोध में नारेबाजी की जा रही है।