मुकेश सहनी के राजद प्रेम का भंडाफोड़, जदयू के बदले राजद को दिलाया अपने गांव में सबसे ज्यादा वोट

अपने बूथ पर भी जदयू को राजद से अधिक वोट नहीं दिला सके विकासशील इनसान पार्टी (वीआइपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नीतीश कैबिनेट में पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री मुकेश सहनी अब क्षति की भरपाई में जुट गए हैं। इसके लिए उन्होंने छठ महापर्व का सहारा लिया। गांव गए। पूजा की और अपने लोगों को दावत पर भी बुलाया। वे हर साल छठ में अपने गांव जाते हैं, लेकिन इस साल का छठ उनके लिए कुछ खास रहा। लोगों से अपनापन के साथ मिल रहे थे। व्यवहार में यह बदलाव कुशेश्वरस्थान विधानसभा उप चुनाव के परिणाम के बाद आया। वे अपने गांव के बूथ पर भी जदयू के उम्मीदवार को बढ़त नहीं दिला पाए। उनका बूथ अफजला पंचायत के रतौली गांव में है। यह कुशेश्वरस्थान विधानसभा में है।

खुद को सन आफ मल्लाह कहने वाले मुकेश सहनी ने जदयू उम्मीदवार की जीत के लिए प्रचार किया। वे नामांकन के दिन गए थे। बाद में भी गए। खुद वोट देने नहीं गए। मतदान के दिन सहनी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी के सिलसिले में व्यस्त थे। अब उम्मीदवारों को मिले वोटों का हिसाब किया जा रहा है। पता यह चल रहा है कि सहनी की पंचायत अफजला के दो बूूथों पर जदयू को राजद से कम वोट मिले। बूथ नंबर 31 पर जदयू को सिर्फ 55 वोट मिले। राजद के पक्ष में 480 लोगों ने वोट दिया। हालांकि, दूसरे बूथ (34) पर जदयू को पहले बूथ की तुलना में अधिक वोट तो मिले, लेकिन वह भी राजद से कम ही थे। उस बूथ पर जदयू को 130 और राजद को 191 वोट मिले। मुकेश सहनी बूथ नंबर 31 के वोटर हैं। दिलचस्प यह कि वीआइपी के दरभंगा जिला इकाई के अध्यक्ष विनोद बंपर भी अफजला पंचायत के ही हैं। वे इस पंचायत के मुखिया भी रह चुके हैं।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *