पंचायत चुनाव में पति-पत्नी की जीत, घरवाली जिला परिषद तो घरवाला बना मुखिया

बक्सर में पांचवें चरण की मतगणना : पत्नी बनी जिला परिषद तो पति मुखिया बने; निवर्तमान जिला परिषद की हुई हार : बक्सर जिला के केसठ प्रखंड के तीन पंचायतों का परिणाम आ चुका है। इसमें एक निर्वतमान तो वही दो नए चेहरे ने मुखिया पद पर विजयी हासिल कर लिए है। इसमें जिला परिषद पर पत्नी तो मुखिया पद पर पति ने ऐतिहासिक जीत हासिल करने से समर्थकों में काफी उत्साह है। मतगणना हॉल से निकलने से पहले ही उत्साहित समर्थकों द्वारा फूल माला से गाज दिया गया।

मंगलवार को सुबह से आना प्रारम्भ हो गया है। इसमें केसठ प्रखण्ड के मुखिया प्रत्याशी का परिणाम 11:30 मिनट तक घोषणा कर दिया गया। इसमें रामपुर में निवर्तमान मुखिया अनामिका पांडेय ने अपनी सीट बचा ली। उन्होंने निकटतम प्रत्याशी पुष्पा देवी को 332 मतों के अंतर से हराया है। अनामिका पांडेय को 1599 मत जबकि पुष्पा देवी को 1267 मत प्राप्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त केसठ पंचायत में अरविंद सिंह यादव उर्फ गामा ने निवर्तमान धनंजय यादव को 1770 मतों से हराया है। अरविंद सिंह यादव को 3339 मत जबकि धनंजय कुमार को 1569 मत प्राप्त हुए हैं। कतिकनार पंचायत में छट्ठू राम ने निवर्तमान मुखिया कलावती देवी को 427 मतों के अंतर से शिकस्त दी। छठु राम को 1609 जबकि कलावती देवी को 1179 मत प्राप्त हुए हैं।

केसठ प्रखण्ड से जिला परिषद सदस्य के रूप में विद्या भारती ने जीत हासिल की। उन्होंने अमर कुमार को हराया। जबकि निवर्तमान धनंजय आर्य तीसरे नम्बर पर हैं। विद्या भारती को 6276 मत, अमर कुमार को 4452 जबकि निवर्तमान धनंजय आर्य को 2316 मत प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार 1824 मतों के अंतर से विजयी घोषित हुई है। वहीं इनके पति पूर्व जिला परिषद अरविंद सिंह यादव उर्फ गामा केसठ पंचायत से 1770 मतों से विजयी हुए हैं।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *