मुंबई बारिश की डराने वाली तस्वीर, कहीं सड़क पर तैरते घर के सामान, तो कहीं बेसमेंट बना समुंदर
PATNA: देशभर में लोगों को मानसून का इंतजार था। लेकिन मानसून मुंबई के लोगों के लिए आफत की बारिश लेकर आई है। इन दिनों मुंबई का हाल बेहाल है। हर तरफ बस पानी-पानी है। मायानगरी पूरी तरह पानी में डूब चुकी है। जिस तरफ निगाहें जा रही हैं, उस तरफ बस पानी ही पानी नजर आ रहा है। भारी बारिश की वजह से हर जगह पानी भर चुका है। जिसकी वजह से जाम लग गया है। कई ट्रेनें रद्द हो गई हैं।
मुंबई बारिश को लेकर सोशल मीडिया पर कई फोटोज और कई वीडियोज शेयर किए हैं। इस तस्वीरों में कुछ ऐसे हैं जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। इन तस्वीरों में आप साफ तौर से देख सकते हैं कि मुंबई का हाल क्या से क्या हो गया। मुंबई किस तरह पानी में डूब चुकी है। बारिश की वजह से लोगों के घरों का सामान पानी में बह रहा है। इस साल मुंबई में हुई बारिश ने कई सालों का रिकॉर्ड़ तोड़ दिया है।
Rains destroyed everything in house. Goregain west #MumbaiRainsLiveUpdates pic.twitter.com/3xpYHvPmDg
— Vishal Rathod (@travelindiablog) July 1, 2019
मुंबई एयरपोर्ट के मेन रनवे को बंद कर दिया गया है। कई फ्लाइट का समय बदल दिया गया है। कुछ फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया है। पानी घरों में घुस चुका है। सड़कों पर पानी गाड़ी से ऊपर जा रहा है। इन दिनों मुंबई का हाल कुछ ऐसा ही है। आपको बता दें कि भारी बारिश की वजह से महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में दो दिनों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। इतना ही नहीं, सभी स्कूल कॉलेजों को भी बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि वह घरों के अंदर ही रहें। कोई भी अपने घर से बाहर ना निकलें।
मुंबई में बारिश की वजह से हालात संगीन होते जा रहे हैं।
दुआ कीजिए,
अल्लाह रहम फ़रमाए, आमीन।#MumbaiRain pic.twitter.com/CaxhRrFbCz— Salman Zafar (@ShayarSalman) July 2, 2019
एक यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा कि- मुंबई में बारिश की वजह से हालात संगीन होते जा रहे हैं। दुआ कीजिए। आपको बता दें कि भारी बारिश की वजह से महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में दो दिनों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। इतना ही नहीं, सभी स्कूल कॉलेजों को भी बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि वह घरों के अंदर ही रहें। कोई भी अपने घर से बाहर ना निकलें। महाराष्ट्र में भारी और लगातार बारिश की वजह से सायन और मातुंगा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। बारिश की वजह से मुंबई में पटरियों से मालगाड़ी उतर गई हैं। कुछ का रूट बदला गया है।