बिहार में गंगा नदी पर दो तल्ला रेल आ सड़क पुल तैयार, आज उद्घाटन, मुंगेर-खगड़िया की दूरी बस 25 KM

अब मुंगेर से खगड़िया की दूरी 154 की जगह 25 किमी, शिलान्यास के 19 साल बाद आज होगा श्रीकृष्ण सेतु का लोकार्पण, सीएम व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे उद्घाटन, एप्रोच पथ के निर्माण पर ही खर्च हुए 696 करोड़ : श्रीकृष्ण सेतु के आज लोकार्पण होते ही मुंगेर से खगड़िया के बीच की दूरी जो पहले भागलपुर होते हुए अब 154 थी अब वह मात्र 25 किलोमीटर रह जाएगी। दोनों जिले के लोग 30 मिनट में ही इस दूरी को पार कर लेंगे। दरअसल, शुक्रवार को 12.35 बजे सीएम नीतीश कुमार और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी श्रीकृष्ण सेतु का संयुक्त रूप से लोकार्पण करेंगे।

पुल के लोकार्पण के साथ ही गंगा पर सेतु का लोगों का 19 साल पुराना सपना भी साकार हो जाएगा। ज्ञात हो कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 26 दिसंबर 2002 को दिल्ली से सेतु निर्माण की आधारशिला रखी। उस समय नीतीश कुमार अटल बिहारी वाजपेयी की कैबिनेट में रेल मंत्री हुआ करते थे। और बतौर रेल मत्री इस रेल सह सड़क पुल के शिलान्यास के मौके पर मुंगेर आए हुए थे।

विदित हो कि एप्रोच पथ के निर्माण पर कुल 696 करोड़ रुपए खर्च किए गए। जिसमें से निर्माण कार्य पर 227 करोड़ तथा भूमि अधिग्रहण पर 419 करोड़ रुपए खर्च किए गए। जबकि रेल सह सड़क सेतु दोनों के निर्माण पर कुल 2777 करोड़ रुपए की लागत आई। जो 2002 की प्राक्कलित राशि 921 करोड़ रुपए के तीन गुणा से भी अधिक है।

सीएम के साथ ये रहेंगे कार्यक्रम में मौजूद : मुख्यमंत्री के अलावा दोनों उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह, राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा, मुंगेर सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन आदि रहेंगे।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और Whattsup  YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *