बिहार के मुंगेर में शुरू हुआ गंगा नदी पर दो तल्ला पुल, 70 साल बाद सच हुआ सच हुआ लोगों का सपना

19 साल पहले शिलान्यास का दिन था खास, आपने दीये जलाए थे, आज का दिन भी अहम… फिर जलाइए : सीएम नीतीश कुमार और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को अंग प्रदेश के साथ पूरे बिहार की जनता को बड़ी सौगात दी। उन्होंने 2002 से गंगा नदी पर बन रहे श्रीकृष्ण सेतु और घोरघट पुल का लोकार्पण कर जनता को सौंप दिया। इस पुल से जहां उत्तर से दक्षिण बिहार की दूरी कम होगी। अंग प्रदेश से पटना की दूरी भी घटेगी।

दोपहर 12.05 बजे सीएम का हेलीकॉप्टर मुंगेर स्थित घोरघट पहुंचा। यहां पुल का उद्घाटन कर सीएम का काफिला सड़क मार्ग से मुंगेर स्थित लाल दरवाजा पहुंचा। दोपहर 12.30 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे सीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से केंद्रीय मंत्री गडकरी भी जुड़े।दोपहर 1.44 बजे सीएम और केंद्रीय मंत्री गडकरी ने मुंगेर में गंगा पर बने डबल डेकर श्रीकृष्ण सेतु का लोकार्पण किया।

इसके बाद सीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, 26 दिसंबर 2002 काे शिलान्यास के दौरान हमने आप लोगों से घरों में दीये जलाने को कहा था। वह दिन खास था, आज भी खास दिन है। अपने घरों में दीये जलाएं। उन्होंने कहा, अब हमारा प्रयास कि बिहार के किसी भी कोने से पटना लोग पांच घंटे में पहुंच सकें। इसके लिए काम करेंगे। केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बिहार में बन रहे 18 ब्रिज और दो दर्जन से ज्यादा एनएच की जानकारी दी।

जिलेवासियों के लिए बड़ी उपलब्धिमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज जिलेवासियों को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। खगड़िया और बेगूसराय जाने के लिए लोग गंगा नदी से गुजरकर नाव से जाते थे, जबकि वाहनों का आवागमन 125 किलोमीटर की अधिक दूरी तय कर भाया भागलपुर या मोकामा होता था। अब इस एप्रोच पथ से मात्र 20 से 25 मिनट में खगड़िया और बेगूसराय की दूरी तय हो सकेगी। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सह जिला बीस सूत्री प्रभारी मंत्री तारकिशोर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री रेणू देवी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, जदयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, मुंगेर विधायक प्रणव यादव, तारापुर विधायक राजीव कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

सूबे में बन रहे हैं 18 ब्रिज : गडकरी| केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने कहा कि जब नीतीश सत्ता में आए थे, तब बिहार की नदियाें पर मात्र 3 सेतु थे। आज उनकी अगुवाई वाली सरकार में 18 ब्रिज बन रहे हैं। इसमें श्रीकृष्ण सेतु का लोकर्पण किया गया है। उन्होंने सुल्तानगंज-अगुवानी घाट का जिक्र कर कहा कि निर्माणाधीन पुल का भी इसी साल लोकार्पण होगा। सोन नदी पर बनने वाला फोरलेन कोईलवर पुल भी इसी साल चालू होगा। इतना ही नहीं, भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के समानांतर पुल के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया जून-जुलाई में शुरू होगी।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और Whattsup  YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *