मुस्लिम महिलाओं ने भी मनाई जन्माष्टमी, बच्चाें काे श्रीकृष्ण वेशभूषा में सजा कर मक्खन खिलाया
मुजफ्फरपुर : यह तस्वीर शहर के छाता बाजार की है। यहां शुक्रवार काे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुस्लिम महिलाअाें ने अपने बच्चाें काे श्रीकृष्ण वेशभूषा में सजा कर मक्खन खिलाया। उसी रूप में बच्चाें संग बाजार भी निकलीं। छात्रा स्वीटी हसन, गृहिणी नीलू परवीण, छात्राएं चांदनी अाैर चंदा परवीण ने बताया कि अब समय रूढ़ियाें से ऊपर उठने का है। शिक्षा के प्रसार के साथ सामाजिक साेच में परिवर्तन अा रहा है। वैसे भी राधा-कृष्ण स्नेह-प्रेम की प्रतिमूर्ति हैं। हम भी बच्चाें संग श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का अानंद ले रहे हैं।
तिथियों के मतभेद के बीच दिल्ली के अधिकतर बड़े मंदिरों में शनिवार को ही जन्माष्टमी मनाई जाएगी। मंदिरों की ओर से जारी कार्यक्रमों के अनुसार, इस्कॉन मंदिर को थाईलैंड, बेंगलुरु व महाराष्ट्र से लाए फूलों से सजाया जाएगा।
सुबह साढ़े चार बजे मंगल आरती के साथ शुरुआत होगी और उसके बाद वृंदावन के कारीगरों द्वारा तैयार पोशाक पहनाई जाएगी। रात 10 बजे से भगवान का महाअभिषेक प्रारंभ होगा। 12 बजे 1008 प्रकार के व्यंजनों से भगवान का भोग लगाया जाएगा। लक्ष्मी नारायण मंदिर में देवमूर्तियों के सुंदर परिधानों में दर्शन, गीता भवन में भगवान की रास लीला का मंचन, कृष्णा लीला का मंचन और रात 11:30 बजे महाअभिषेक किया जाएगा।