बिहार में आंधी तूफान और ओला को लेकर अलर्ट, 50 KM की स्पीड से चलेगी तेज हवाएं

चार जिलों में आज लू और पांच में ओला का अलर्ट : बिहार में मंगलवार से राज्य के अलग-अलग जिलों में मौसम का अलग-अलग रंग दिखेगा। चार जिलों में लू का अलर्ट है, तो पांच जिलों में ओला गिरने का। साथ ही राज्य के 24 जिलों में आंशिक से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान 26 मई तक कहीं आंधी-वज्रपात तो कहीं ओला गिरने का येलो अलर्ट है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

उत्तर बिहार के सभी जिलों खासकर पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और मधुबनी में ओला गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में पुरवा का प्रभाव बना रहेगा। दक्षिण-पूर्व बिहार के कुछ भी जिलों में आंशिक बारिश संभावित है। मौसम में संभावित बदलावों की वजह से पटना सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान तेजी से गिरेगा, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है।

वहीं, भोजपुर, औरंगाबाद, नवादा और शेखपुरा में लू की चेतावनी जारी की गई है। येलो अलर्ट में कहा गया है कि इन जिलों में पछुआ का असर दिखेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार सोमवार को राज्य में कहीं भी लू की स्थिति नहीं रही। राज्य में सर्वाधिक तापमान औरंगाबाद में 43.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में बदलाव के पीछे अहम कारक मानसून पूर्व गतिविधियों का सक्रिय होना है

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *