शपथ लेने वाले मंत्रियों का लिस्ट जारी, पीएम ले रहे हैं सबका क्लास, RCP सिंह-पारस मौजूद

प्रधानमंत्री आवास पर आज शपथ लेने वाले लोगों के साथ प्रधानमंत्री। आरसीपी सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्बानंद सोनोवाल पहली पंक्ति में बैठे हैं। पशुपति पारस भी मौजूद।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे कैबिनेट का विस्तार करेंगे। आज कुल 43 मंत्री शपथ लेंगे। शपथ से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए बनने वाले मंत्रियों के साथ बैठक की है। पीएम आवास पर हुई इस मीटिंग में ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्बानंद सोनोवाल सभी संभावित मंत्री शामिल हुए। मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष मौजूद थे।


आज शपथ लेने वाले 43 मंत्रियों के नाम फाइनल हो चुके हैं। नियमों के मुताबिक, मोदी मंत्रिमंडल में अधिकतम 81 मंत्री रह सकते हैं। अभी मंत्रिमंडल में कुल 53 मंत्री थे। इस लिहाज से 28 मंत्रियों के शामिल होने की गुंजाइश थी। 11 मौजूदा मंत्रियों के इस्तीफे के बाद मोदी 39 मंत्रियों को शामिल कर सकते हैं। आज जिन 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी, उनमें कुछ मौजूदा राज्यमंत्री भी हैं, जिन्हें कैबिनेट में प्रमोट किया जाएगा।

टीम मोदी के नए चेहरे

  1. नारायण राणे
  2. सर्बानंद सोनोवाल
  3. वीरेंद्र कुमार
  4. ज्योतिरादित्य सिंधिया
  5. आरसीपी सिंह
  6. अश्विनी वैष्णव
  7. पशुपति कुमार पारस
  8. किरण रिजिजू
  9. राजकुमार सिंह
  10. हरदीप सिंह पुरी
  11. मनसुख मंडाविया
  12. भूपेंद्र यादव
  13. पुरुषोत्तम रूपाला
  14. जी किशन रेड्डी
  15. अनुराग ठाकुर
  16. पंकज चौधरी
  17. अनुप्रिया पटेल
  18. सत्यपाल सिंह बघेल
  19. राजीव चंद्रशेखर
  20. शोभा करंदलाजे
  21. भानुप्रताप सिंह वर्मा
  22. दर्शना विक्रम जरदोश
  23. मीनाक्षी लेखी
  24. अन्नपूर्णा लेखी
  25. ए नारायण स्वामी
  26. कौशल किशोर
  27. अजय भट्ट
  28. बीएल वर्मा
  29. अजय कुमार
  30. देवसिंह चौहान
  31. भगवंत खूबा
  32. कपिल पाटिल
  33. प्रतिमा भौमिक
  34. सुभाष सरकार
  35. भगवत कृष्ण राव कराड़
  36. राजकुमार रंजन सिंह
  37. भारती प्रवीण पवार
  38. विश्वेश्वर टुडू
  39. शांतनु ठाकुर
  40. महेंद्र भाई मुंजापारा
  41. जॉन बारला

​​​​42. एल मुरुगन

​​​​​​​43. नीतीश प्रामाणिक

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *