पटना के कन्हौली में 217 करोड़ रुपए खर्च कर बनेगा नया बस स्टैंड, पाटली होगा नाम, कैबिनेट का फैसला

कन्हौली में बनेगा नया बस स्टैंड, पाटली होगा नाम : राजधानी पटना में रह रहे बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी है। बातया जा रहा है कि बहुत जल्द एक और बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। इस बस अड्डे को विश्वस्तरीय बनाने की बात की जा रही है। नीतीश कुमार ने कैबिनेट बैठक में इस फैसले पर अपनी मंजूरी दे दी है।

बिहटा के कन्हौली में नया बस स्टैंड बनाने की स्वीकृति मंगलवार को राज्य कैबिनेट ने दे दी। इसका नाम पाटली बस स्टैंड होगा। इसके निर्माण के लिए 50 एकड़ भूमि अधिग्रहण करने के लिए 217 करोड़ 46 लाख की स्वीकृति भी कैबिनेट ने दे दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इसकी मंजूरी दी गई।

मालूम हो कि मुख्यमंत्री ने स्वयं 17 नवंबर को बस स्टैंड को लेकर कन्हौली में स्थल का जायजा लिया था। कन्हौली में चयनित भूमि दो हिस्से में है। बिहटा-सरमेरा फोरलेन और कन्हौली-शेरपुर फोरलेन से यह सटा हुआ है।

क्या होगा फायदा : पटना और बिहटा के बीच नया बस स्टैंड बनाने से सबसे अधिक लाभ यूपी, रोहतास, कैमूर, बक्सर और भोजपुर से आने वाले वाहनों को बस स्टैंड में ही रोकने का है। इसके अलावा रिंग रोड पर चलने वाले वाहनों के लिए एक नया बस स्टैंड मिल जाएगा। यह बस स्टैंड बिहटा एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन के करीब होगा। रेलवे और हवाई जहाज से सफर करने वालों को बस स्टैंड आना आसान हो जाएगा।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *