गांधी सेतु के बगल में बनेगा एक और 4 लेन पुल, 33 में से 19 पाया बनकर हुआ तैयार, बनेगा 8 लेन रोड

PATNA ; गांधी सेतु के समानांतर बननेवाले नए फोर लेन गंगा पुल के 33 में से 19 पायों का हुआ निर्माण, सितंबर 24 तक पूरा करने का लक्ष्य, 8 लेन हाइवे का होगा निर्माण, जाम मुक्त ट्रैफिक के लिए तीन साल का और इंतजार, दोनों तरफ 2 लेन का होगा सर्विस लेन

गांधी सेतु के समानांतर फोर लेन गंगा पुल का निर्माण कार्य शुरू है। कुल 33 पाया में अब तक गंगा के वेसिन में 19 पाया का निर्माण हुआ है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक 25 मार्च 2021 से काम शुरू हुआ है। इसे सितंबर 2024 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पर 2926.42 करोड़ की राशि खर्च होगी। इस गंगा पुल को पटना स्थित जीरो माइल से हाजीपुर स्थित बीएसएनएल गोलंबर तक जोड़ा जाएगा। इसकी कुल लंबार्इ 14.5 किमी है। इसमें गायघाट में 1.5 किमी का फ्लार्इ ओवर का निर्माण शामिल है। इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

8 लेन हाइवे का होगा निर्माण : गांधी सेतु पहले से फोर लेन है। इसी के समानांतर पश्चिम में फोर लेन का निर्माण हो रहा है। इसका निर्माण कार्य पूरा होने के साथ पटना जीरो माइल से हाजीपुर स्थित बीएसएनएल गोलंबर तक 8 लेन हाइवे बन कर तैयार होगा।

जाम मुक्त ट्रैफिक के लिए तीन साल का और इंतजार : उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार आने-जाने के लिए जाम मुक्त ट्रैफिक होगा। इसके लिए तीन साल का इंतजार है। वर्तमान समय में जाम लगने से घंटों परेशानी का समाना करनी पड़ रही है। खासकर त्योहार के समय में जाम से लोग काफी परेशान रहते हैं।

दोनों तरफ 2 लेन का होगा सर्विस लेन : 8 लेन हाइवे के दोनों तरफ 2 लेन का सर्विस रोड होगा। इस सर्विस लेन से ऑटो समेत छोटी गाड़ियां चलेगा। हार्इवे पर हाई स्पीड वाली गाड़ियों का परिचालन होगा।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *