पटना की सड़कों पर राजद का नया पोस्टर, लालू को बनाया भगवान विष्णु, तेजस्वी बने कृष्ण, नीतीश अर्जुन

राजद के पोस्टर में लालू का बनाया गया भगवान विष्णु, नीतीश बने हैं अर्जुन, तेजस्वी को मिला कृष्ण का रूप : पटना में RJD दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर, लालू यादव को बताया ‘भगवान विष्णु’, नीतीश अर्जुन तो तेजस्वी बने श्रीकृष्ण : बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद आरजेडी और बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच पटना में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यालय के बाहर सोमवार (3 अक्टूबर, 2022) को एक पोस्टर लगाया गया है। जिसके बाद बिहार की सियासत तेज हो गई है।

पोस्टर में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को सृष्टि निर्माता भगवान ब्रह्मा के रूप में दर्शाया गया है। वहीं उनके पुत्र और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भगवान कृष्ण के रूप में सीएम नीतीश कुमार के सारथी बने दिख रहे हैं। नीतीश अर्जुन की भूमिका में रथ पर सवार हैं। साथ ही कई भगवानों के रूप में सारे विपक्षी पार्टियों के नेताओं को दिखाया गया है।

राजद के इस पोस्टर में बिहार और देशवासियों को दीपावली, छठ और नए साल की शुभकामनाएं दी गई हैं। साथ ही लिखा है ‘आ अब 2024 में सीधे हस्तिनापुर (नई दिल्ली ) पर चढ़ाई बा।’ इस पोस्टर के नीचे में एक तस्वीर बनी है। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हाथ में तीर धनुष लिए रथ पर बैठे हुए दिखाया गया है, जबकि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव रथ को चलाते नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में लालटेन है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

Input-Jansatta

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *