निरहुआ और आम्रपाली दुबे का टिकटॉक वीडियो वायरल, बेबी गुस्सा हो बोलने पर भड़के दिनेश लाल यादव

पटना : भोजपुरी पटाखा आम्रपाली दुबे और स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आम्रपाली दुबे पर निरहुआ पर चिल्लाते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाएगा। दरअसल, निरहुआ और आम्रपाली का ये टिकटॉक वीडियो है, जिसमें आम्रपाली, निरहुआ से पूछती हैं बेबी गुस्सा हो? निरहुआ से इस बात का जवाब सुनकर वह उनसे दोबारा यही सवाल करती हैं, तभी निरहुआ गुस्से में चिल्लाकर इसका जवाब देते हैं। लेकिन तभी निरहुआ के कान से ईयरपॉड निकलकर नीचे गिर जाता है, जिसपर आम्रपाली की हंसी छूट जाती है।

दोनों के फैंस वीडियो को कर रहे हैं पसंद : वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए आम्रपाली ने लिखा, बेबी ने गुस्से में ईयरपॉड ही गिरा दिया। फिलहाल अब दोनों के फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के साथ फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था। भोजपुरी सिनेमा में दोनों की जोड़ी सबसे हिट मानी जाती है। अब तक दोनों ने एकसाथ कई हिट फिल्में दी। फिलहाल अब जल्द ही दोनों की फिल्म लल्लू की लैला रिलीज होने वाली है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *