नीरज चोपड़ा ने लिखा- जिंदगी का सपना पूरा हुआ, मां-पापा को पहली बार हवाईजहाज से यात्रा कराई

New Delhi : जेमलिन थ्रो में ओलंपिक गाल्ड जीत कर पूरे देश के लाडले बन बैठे नीरज चोपड़ा का आज एक बड़ा सपना पूरा हो गया है। उन्होंने खुद इसकी जानकारी ट‍्वीट करके दी। उन्होंने लिखा- आज जिंदगी का एक सपना पूरा हुआ, जब अपने मां – पापा को पहली बार फ्लाइट पर बैठा पाया। सभी की दुआ और आशिर्वाद के लिये हमेशा आभारी रहूंगा।


उनका यह टॅवीट देखते ही देखते वायरल हो गया है। कई जानीमानी हस्तियां उनकी ट‍्वीट पर आकर उनको शाबाशी दे रहे हैं और उनकी सादगी पर फिदा हो गये हैं। झारखंड के खूंटी से विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने उनकी ट‍्वीट पर जवाब दिया- भारत को आपकी कड़ी मेहनत और उपलब्धियों पर गर्व है। आपके छोटे-छोटे सपने दर्शाते हैं कि आपका दिल कितना सुंदर और शुद्ध है। आपको शुभकामनाएं।

कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने उनको जवाब दिया- बधाई @Neeraj_chopra1 भाई, इस एहसास को मैंने जिया है, आप जैसे बेटे पर पर तो दुनिया के हर मॉं बाप को गर्व रहेगा । छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अवनीश शरण ने ट‍्वीट किया है- आप पर गर्व है।
बताते चलें कि जेमलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा हरियाणा के पानीपत के रहने वाले हैं। उनके पिता एक किसान हैं और वह अपने छोटे से गांव खंडरा में खेती करते हैं। नीरज की दो बहनें हैं और उनकी मां गृहिणी हैं। 11 साल की उम्र से ही उनकी जेवलिन में रुचि जय चौधरी के कारण जग गई थी क्योंकि वह पानीपत स्टेडियम में अभ्यास करते थे और नीरज उन्हें देखते ही इस खेल के प्रति आकर्षित हो गये थे।


जयवीर जैमलिन थ्रो में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 11 साल की उम्र में नीरज का वजन 80 किलो था और वह वजन कम करने के लिये पानीपत स्टेडियम जाया करते थे। इसी दौरान उनकी जेवलिन से जान पहचान हो गई। नीरज चोपड़ा शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनका कुल वजन 86 किलो है और उनकी ऊंचाई 178 सेमी या 6 फीट है। वह ट्रैक और फील्ड खेलों में बहुत अच्छे हैं और उन्होंने कई पदक भी जीते हैं। नीरज चोपड़ा अपनी सेहत का काफी ख्याल रखते हैं और वह शारीरिक रूप से फिट हैं। अपने शरीर के कारण, उन्होंने एक एथलीट के रूप में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। 23 साल की उम्र में वह बाकी खिलाड़ियों के मुकाबले काफी अच्छा खेलते हैं।
उनके पास ओलंपिक गोल्ड के अलावा भी बहुत सारा गोल्ड मेडल है। उन्होंने अपने प्रदर्शन से हमेशा देश को गौरवान्वित किया है। वह जेवलिन थ्रो में 2018 विश्व महाद्वीपीय कप में छठे स्थान पर थे। उन्हें विश्व U20 चैंपियनशिप 2016 में पहली रैंक मिली थी। उन्हें असाइन्ड चैंपियनशिप 2017, एशियाई खेल 2018, और राष्ट्रमंडल खेल 2018 में भी पहली रैंक मिली थी। ये सभी मेडल नीरज चोपड़ा ने उवे होन और उनकी कोचिंग के तहत हासिल किये हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *