सदन में तेजस्वी के साथ गुफ्तगू करते दिखे CM नीतीश, क्या सच में बदलने वाली है बिहार की राजनीति ?

PATNA- ब्यूटी ऑफ डेमोक्रेसी ; बात यूं ही बढ़े-सदन यूं ही चले, राज्यपाल के अभिभाषण के पूर्व नेता प्रतिपक्ष से गुफ्तगू करने में मशगूल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार –विधान सभा बजट सत्र के दौरान सीएम नीतीश और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को गुफ्तगू करते देखा गया। कहने के लिए लोग इसे लोकतंत्र की खुबसूरती बता रहे हैं, लेकिन सभी जानते हैं कि बिहार की राजनीति में किस तरह से तेजी से बदलाव हो रहा है। जानकारों की माने तो लगता है कि यूपी चुनाव के बाद बिहार में बहुत कुछ बड़ा बदलाव दिखने को मिल सकता है। हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दीबाजी होगी। नीतीश का कद बिहार की राजनीति में आज भी सबसे बड़ा है। वह सदैव सदन के अंदर आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ विरोधी दल के नेताओं के साथ मिलते रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि कोरोना के कारण 2020-21 में देश की अर्थव्यवस्था में गिरावट दिखाई दी। विकास दर निगेटिव हो गया। उसी दौरान बिहार की अर्थव्यवस्था 2.5 की दर से बढ़ी। शुक्रवार को विधानमंडल में आर्थिक सर्वे पेश करने के बाद उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान मूल्य पर राज्य की प्रति व्यक्ति आय 2020-21 में 50555 रुपए थी, जबकि राष्ट्रीय औसत 86659 रुपए था। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 5 वर्षों में बिहार में खेती-किसानी के क्षेत्र 3.7, उद्योग-धंधा 4.8 और सर्विस क्षेत्र 8.5% की वृद्धि दर से बढ़ा। 2020-21 में राज्य का अपना कर 36543 करोड़ था, जबकि 2019-20 के 33858 करोड रुपए। मौके पर वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ.एस सिद्धार्थ, सचिव धर्मेंद्र सिंह,उप सचिव संजीव मित्तल, आद्री के पीपी घोष, बख्शी अमित कुमार सिन्हा और वर्णा गांगुली आदि उपस्थित थे।

राज्यपाल बोले- न्याय के साथ विकास, यही है सरकार का मूलमंत्र
पटना | बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुक्रवार को शुरू हो गया। राज्यपाल फागू चौहान ने विधान मंडल के सदस्यों को सूबे की मजबूत आर्थिक स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा- नीतियों और कार्यक्रमों से साफ है कि सरकार न्याय के साथ विकास के मूलमंत्र को केंद्र में रख आगे बढ़ रही है। 50 मिनट के अपने 8 पन्नों के अभिभाषण में उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी एवं लॉकडाउन के कारण जब पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था बेपटरी थी तब राज्य सरकार ने अपने खर्च में 13 फीसदी की अधिक बढ़ोतरी की और स्थितियां संभालीं। यह लोक कल्याण के प्रति राज्य सरकार की कटिबद्धता का जीता-जागता उदाहरण है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और Whattsup  YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *