अभी—अभी : चुनावी रैली में बोले नीतीश, कहा— लाकडाउन में फ्री अन्न, 1000 देकर हमने आपका ख्याल रखा

जदयू के चुनावी अभियान का आगाज, 6 जिलों के 11 विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे संबोधित

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को निश्चय संवाद के जरिए 6 जिलों के 11 विधानसभा क्षेत्रों के लोगों और कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद किया। संवाद की शुरुआत में जदयू के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने नीतीश सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्चुअल सभा को संबोधित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में मंत्री विनोद सिंह के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि विनोद सिंह के निधन की खबर मिलने के बाद से मैं व्यक्तिगत रूप से काफी आहत हूं। विनोद सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। कोरोना काल में चुनाव हो रहा है इसलिए मैं सभी से अधिक सतर्क रहने का आग्रह करता हूं। सभी लोग मास्क पहनें। अभी कोरोना का संक्रमण बिहार में घट रहा है, लेकिन यह बढ़ भी सकता है। इसके बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता।

आपदा पीड़ितों के लिए पहले कोई काम होता था क्या? बोलने को तो कुछ भी बोलते रहते थे। पहले बाढ़ के बाद नवंबर बीत जाता था, लेकिन पीड़ितों तक मदद नहीं पहुंचती। मैंने तय किया कि आपदा पीड़ितों का अधिकार सरकार के खजाने पर पहला है।

15 साल से कितना विकास का काम किया है। राज्य सकल घरेलू उत्पाद स्थिर मूल्य पर लीजिए तब 2005 में हमलोग आए। 2006-07 में राज्य सकल घरेलू उत्पाद 28हजार करोड़ रुपए था। बिहार में जनसंख्या वृद्धि दर 20 फीसदी रही है। बिहार का विकास दर डबल डिजिट में हो गया है. हम चाहते थे कि उद्योग लगे, उस तरह से काम नहीं हुआ। हर गांव शहर में काम किया। कोई बड़ा उद्योगपति आते उद्योग लगाते तो लोग कहते कि काम हुआ है। हमलोग तो लैंडलॉक्ड हैं। यहीं लोगों को काम मिले इसके लिए काम किया है।

विकास का दर कितना अधिक हुआ है। 10 फीसदी से अधिक रही। कानून का राज स्थापित किया। क्राइम करप्शन कम्यूनलिज्म को बर्दास्त नहीं करेंगे। इसके लिए शुरू से काम किया है। जो राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो में बिहार का स्थान 23वें नंबर पर है। आप लोगों ने काम करने का मौका दिया है तो हर क्षेत्र में काम किया है। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों की पढ़ाई के लिए काम किया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *