भगवान भास्कर को अर्घ्य देने पहुंचे नीतीश, सीएम की बहन और भाभी छठ करती हैं

बिहार के CM नीतीश कुमार भी छठव्रती को जल अर्पण कर रहे हैं। सीएम की बहन और भाभी छठ करती हैं। सीएम आवास में ही अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया गया।

लोकआस्‍था का पर्व छठ शुरू हो चुका है। डूबते सूर्य के अर्ध्य देने के लिए घाट किनारे लोगों का सैलाब उमड़ा हुआ है। दोपहर से पहले ही लोगों का हुजूम घाटों की तरफ जाता दिखाई दिया। कुछ देर में ही सूर्य को अर्ध्य दिया जाएगा। कुछ परिवारों ने सूर्यास्त से सूर्योदय तक घाट पर ही रहने की तैयारी की हुई है। दूसरा अर्घ्‍य कल यानी 11 नवम्‍बर को उषाकाल में उगते सूर्य को दिया जाएगा।

पटना में सीएम नीतीश कुमार भी गंगा घाट पर पहुंचे। उनके साथ पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत तमाम मंत्री और अन्य लोग भी मौजूद है। नीतीश कुमार ने यहां की व्यवस्था का खुद जायजा लिया। नाव पर सवार होकर छठ व्रतियों के लिए हुई तैयारियों का निरीक्षण किया। बिहार समेत देश विदेश के कोने-कोने में धूमधाम से छठ मनाया जा रहा है। चार दिन तक चलने वाले इस त्‍योहार का आज तीसरा दिन है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *