NRC पर बीजेपी को नीतीश का जवाब, कहा-किसी में दम नहीं कि हमारे लोगों को देश से बाहर करे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ये कौन दुष्प्रचार करता रहता है; फालतू बात करता रहता है? यहां से कौन किसको देश से बाहर करेगा? ऐसा इस देश में किसी में दम नहीं है कि हमारे लोगों को बाहर करे। सब हिन्दुस्तान के हैं। सब भारत के हैं। कौन, इसको बाहर करेगा साहब? ये सब कैसी बातें करते रहते हैं यूं ही। नीतीश, बुधवार को कोचाधामन (किशनगंज) में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने जब से हमें मौका दिया हमने समाज में प्रेम, भाईचारा, सद्भावना का माहौल पैदा किया। सबको एकजुट करने की कोशिश की है। कुछ लोग चाहते हैं समाज में झगड़ा-रगड़ा हमेशा चलता रहे, कोई काम करने की जरूरत नहीं है। और हम ताे काम करते रहते हैं। हमारा यही मकसद है। जब लोग प्रेम-भाईचारा से सद‌्भावना के साथ रहेंगे, तभी समाज आगे बढ़ेगा, लोग आगे बढ़ेंगे, तरक्की करेंगे।

वहीं, अररिया में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब राज मिला था तो कितने लोगों को रोजगार मिला, आज जंगलराज के युवराज एक बार फिर लोगों को दिग्भ्रमित कर 10 लाख नौकरी बांटने की बात कर रहे हैं। जबकि सच्चाई है कि उन्हें न विकास का अनुभव है और न ही दिलचस्पी। केवल भेदभाव कर समाज को बांटना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस बार भी आप सेवा का अवसर देंगे तो बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। 15 साल पहले को याद कीजिए, जब बिहार में अपराध चरम पर था। लोग घरों से नहीं निकल पा रहे थे। लेकिन हम लोगों ने कानून का राज स्थापित किया। न्याय का शासन स्थापित कर लोगों को आगे बढ़ाया।

युवाओं को राज्य में ही मिलेगा रोजगार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिल कर नया बिहार बनाएंगे। कोसी और मिथिला बेहतर होगा, तभी विकास संभव होगा। मेरी सरकार बिहार को विकास की राह पर ले गई। इस कारण आज बिहार का विकास दर 12.8 प्रतिशत हो गया है। मेरा मकसद न्याय के साथ सेवा कर विकास करना है। आकलन पिछले 15 साल और मेरे नेतृत्व में हुए 15 वर्षों के कार्यों से कर सकते हैं। हर घर में जल, हर घर में शौचालय और हर घर तक बिजली पहुंचाई। बिहार में केंद्र सरकार की मदद से उद्योग नीति बनाई है हम राज्य के लोगों को राज्य में ही रोजगार उपलब्ध कराएंगे। मुख्यमंत्री बुधवार को महिषी के नवहट्‌टा में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

इस बार भी आप सेवा का अवसर देंगे तो बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। 15 साल पहले को याद कीजिए, जब बिहार में अपराध चरम पर था। लोग घरों से नहीं निकल पा रहे थे। लेकिन हम लोगों ने कानून का राज स्थापित किया। न्याय का शासन स्थापित कर लोगों को आगे बढ़ाया।
किशनगंज में चुनावी सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

I.T हब के रूप में अब बिहार को विकसित करेंगे, सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का दावा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ​बिहार में आखिरी चुनाव प्रचार से लौटने के बाद बिहार के लोगों का आभार जताया है। सोशल मीडिया पर मोदी ने लिखा कि पहली चुनावी यात्रा सासाराम से आखिरी चुनावी रैली सहरसा में उन्हें बिहार से जितना प्यार मिला, उसके लिए वे आभारी हैं लेकिन साथ ही उन्होंने बिहार की खासियतों की तारीफ करते हुए दीर्घकाल में आत्मनिर्भर व विकसित बिहार के लिए कई घोषणाएं भी की हैं।

उन्होंने लिखा कि बिहार के हर जिले में ऐसे उत्पाद हैं जिनकी अपनी पहचान है। एनडीए इस खास पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री पहले ही बिहार को अगले आइटी हब के रूप में विकसित करने की बात कह चुके हैं। उन्होंने लिखा एनडीए सरकार बिहार को मेगा फूड पार्क, आधुनिक कोल्ड चेन, एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स को आधुनिक कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर देगा। उन्होंने कहा बिहार का गरीब आज आश्वस्त है कि उनके ही जैसा गरीबी में पैदा हुआ पिछड़े समाज का उनका सेवक आज दिल्ली में काम कर रहा है और तय कर रहा है कि एक भी गरीब भूखा न सोए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *