नीतीश सरकार की लापरवाही से बिहार में कोरोना का तांडव, एक दिन में सर्वाधिक 211 मरीज, TOTAL-1987

PATNA : बिहार में एक दिन में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या का रिकॉर्ड टूट गया। गुरुवार को 20 जिलों में 211 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गयी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1987 हो गयी है। इनमें पटना के पालीगंज निवासी एक 39 साल का युवक भी शामिल है।

राज्य में पिछले 36 घंटे में नए कोरोना पॉजिटिव मिलने का भी नया रिकॉर्ड बना। यह आंकड़ा 440 हो गया। बुधवार को दोपहर तक स्वास्थ्य विभाग ने 60 नए कोरोना पॉजिटिव की जानकारी दी थी। जबकि गुरुवार की शाम 5 बजे राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा पहला अपडेट 274 नए पॉजिटिव मरीजों का जारी किया गया। इसमें विभाग द्वारा पूर्व में दी गयी 96 नए कोरोना मरीज की सूचना शामिल थी।

उसके थोड़ी ही देर बाद दूसरे अपडेट में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 19 नए मरीजों को शामिल करते हुए कुल 1900 पॉजिटिव मरीजों की जानकारी दी गयी। इसके बाद तीसरे अपडेट में 87 नए मरीज अर्थात 274, 19 और 87 कुल 380 नए मरीजों की जानकारी दी गयी। वहीं बुधवार को विभाग के तत्कालीन प्रधान सचिव द्वारा 60 पॉजिटिव मरीजों की जानकारी सुबह में दी गई थी। इस प्रकार 380 और 60 कुल 440 मरीज पिछले 36 घंटे में हो गए।

राज्य में 10 हजार 353 क्वारंटाइन सेंटरों में रह रहे 7 लाख 46 हजार प्रवासियों में 999 को अबतक कोरोना जांच में पॉजिटिव पाया गया है। इनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात सहित विभिन्न राज्यों से आने वाले प्रवासी शामिल हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *