‘सुशांत राजपुत को मुम्बई ने नहीं बिहार ने बनाया’, संजय राउत को एक सच्चे बिहारी का ओपन लेटर

संजय राउत ने आज जी न्यूज से बातचीत में कहा है कि बिहार ने सुशांत को क्या दिया जो आज उसे अपना मान रहा है। उसे तो सबकुछ मुंबई ने दिया। वह स्टार बनने के बाद कितनी बार बिहार या पटना गया था! अरे संजय राउत जी! दिमाग को कहीं किराये पर रख आए हैं क्या? बिहार ने उसको जन्म दिया। 15-20 सालों तक यहीं पढ़ा-लिखा। यहीं से फिजिक्स ओलंपियाड में नेशनल विनर था, यहीं पढ़ने लिखने के बाद वह ऑल इंडिया इंजीनियरिंग एग्जाम में सेवंथ रैंक होल्डर था।

इसके बाद दिल्ली में इंजीनियरिंग ड्रॉप आउट और फिर आगे की कहानी तो आप जानते ही हैं। मैं उसी राजीवनगर में रहता हूं जहां उसका पैतृक घर है। वह हर साल दो बार आता था, पिछले साल मुंडन कराने के लिए सात दिनों तक पटना-पूर्णिया-सहरसा घूमता रहा था।बहरहाल यह जवाब तो आपकी मूढमगजता के लिए है नहीं तो आपमें थोड़ा सा भी विवेक होता तो यह जान रहे होते कि यह देश सबका है।

सबको कहीं भी रहकर तरक्की करने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। क्या पता आप कल को अमिताभ बच्चन को भी कह दें कि उसे यूपी ने क्या दिया? शाहरुख को भी कह देंगे कि उसे दिल्ली ने क्या दिया? जो दिया वह मुंबई ने दिया। आपको यह भी नहीं मालूम कि हिंदी सीरियल और फिल्मों को पूरा देश देखता है, तभी आपकी इंडस्ट्री चमकती है। खैर! यह वीडियो देखिए तब आपको पता चलेगा कि सुशांत के लिए बिहार क्या था? शिवाजी आपका ख्याल रखें यही कामना है।
-Ravishankar Upadhyay

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *