ट्विटर पर भाजपा ने लिखा, “पहले दल बाद में देश” हमे यही मंत्र सिखाया गया है

हम तमाम भारतवासियों ने हर मुसीबत की घड़ी में भी सर्वप्रथम अपने देश को पहली तरजीह दी है और शायद यही हमारे संस्कार में भी है। हमारे लिए कोई धर्म देश से ऊपर नहीं है। हमारे लिए कोई धार्मिक ग्रंथ देश के संविधान से ऊपर नहीं है। हमारे लिए किसी राजनैतिक दल के लिए विचार अपने देश के लिए विचार से ऊपर नहीं है।

हमने प्रतिपल देश को पहले नंबर पर रखा है। और हमने यह माना है कि हर परिस्थिति में भी देश के हितों में सोचना ही सच्ची देशभक्ति है। लेकिन बेहद चिंता करने की बात है कि देश में अब भी ऐसे लोग और उनका एक बड़ा समूह है जो देश को अपने दल के बाद में तरजीह देता है।

उदाहरण के लिए नया मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किया गया यह ट्वीट जिसमें यह लिखा गया है, “भाजपा कार्यकर्ताओं को एक ही मंत्र सिखाया गया है कि दल से बाद बाद देश। सेवा हमारे संस्कार में है।

कोरोना के इस मुश्किल घड़ी में हमारा दायित्व और भी ज़्यादा बढ़ ज्यता है: पीएम मोदी “

इस ट्वीट में ना केवल कुछ शब्दों में व्याकरणीय त्रुटि है बल्कि जब आप इसके तात्पर्य को समझने की कोशिश करेंगे तो यही समझ पाएंगे कि उन्हें संस्कार में यही सिखाया गया है कि, पहले दल और दल के बाद में देश।

खैर, ये देश के सबसे बड़े सूबे की सबसे बड़े पार्टी के ट्विटर हैंडल की तस्वीर है, देश इनका यह उपकार कभी नहीं भूलेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *